फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deepa Jayakumar protesting outside Poes Garden residence of former Tamil Nadu CM Jayalalithaa

भतीजी का आरोप: शशिकला ने कराई जयललिता की हत्या, प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात

Sun, 11 Jun 2017 07:01 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार, श्रवण शुक्ला
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार, श्रवण शुक्ला Updated Sun, 11 Jun 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
Deepa Jayakumar protesting outside Poes Garden residence of former Tamil Nadu CM Jayalalithaa

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और स्वर्गीय जयललिता के आवास पर हो रही लड़ाई बढ़ती जा रही है। जयललिता की भतीजी दीपा जयाकुमार को शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन के सर्मथकों को यहां आवास के बाहर ही रोक लिया। इस दौरान वहां काफी हंगामा भी हुआ। दरअसल, जयललिता की करीबी और एआईएडीएमके की चीफ वीके शशिकला और दीपा जयाकुमार के बीच ये फसाद बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन


दीपा जयाकुमार ने आरोप लगाया कि उनके भाई दीपक ने शशिकला के साथ मिलकर जयललिता की हत्या की है। उसे सजा मिलनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयाकुमार के भाई दीपक ने कथित तौर पर उन्हें किसी काम से बंगले पर बुलाया था। लेकिन जब वह पहुंची तो वहां पहले से दिनाकरन के समर्थक मौजूद थे। दीपक घर में पहले से मौजूद थे, पर जयाकुमार को एंट्री लेने नहीं दी गई। जयाकुमार के अलावा दीपक भी बंगले पर मालिकाना हक जमा चुके हैं। उन्होंने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को कहा कि पोएस गार्डन स्थित घर पर उनका हक ही हक है। वहीं जयाकुमार ने कहा कि वे जब तक इस इलाके को नहीं छोडेंगी, जब तक उनका भाई बंगले में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा जयाकुमार ने कहा कि मेरे पास जमीन और बंगले के मालिकाना हक के सभी दस्तावेज मौजूद हैं। मुझे पोस गार्डन के बाहर मारने की कोशिश की गई और मुझे मारने के लिए ही आज योजना बनाई गई थी।
जयाकुमार ने कहा कि वो प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांग चुकी हैं। अगर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मिलता है, तो वो उनसे मिलकर सारी बात बताएंगी। बता दें कि जयललिता की मौत के बाद ही एआईएडीएमके में बवाल मचा हुआ है। इससे पहले सीएम की कुर्सी के लिए महाघमासान सुर्खियों में छाया रहा और उसी दौरान शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल जाना पड़ा है। इतना ही नहीं शशिकला के भतीजे दिनाकरन भी कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed