फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Decomposed body of Gujrat fisherman died in Karachi jail reaches his native town after 45 days officials blame Pakistan for delay news in Hindi

गुजरात: मौत के 45 दिन बाद पैतृक स्थान पर पहुंचा मछुआरे का शव, कराची की जेल में हुआ था निधन, देरी के लिए पाकिस्तान पर आरोप

Mon, 31 Jan 2022 10:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिर सोमनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिर सोमनाथ Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 31 Jan 2022 10:23 PM IST
सार

मौत के बाद शव यहां आने में इतनी देरी होने के पीछे भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Decomposed body of Gujrat fisherman died in Karachi jail reaches his native town after 45 days officials blame Pakistan for delay news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

गुजरात के गिर जिले में सुत्रपदा के एक 53 वर्षीय मछुआरे का शव सोमवार को मौत के लगभग 45 दिन बाद उसके पैतृक स्थान पहुंचा। इस मछुआरे की पाकिस्तान की एक जेल में मौत हो गई थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया और शव की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। भारतीय अधिकारियों ने भी शव के यहां पहुंचने में देरी होने पर पाकिस्तानी अधिकारियों को दोषी ठहराया है। 

विज्ञापन


कराची की लांधी जेल में बंद मछुआरे की 14 दिसंबर को हुई थी मौत
भारतीय अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने कराची की लांधी जेल में बंद जेंती सोलंकी की मौत की खबर 12 जनवरी को दी थी। लेकिन, पोस्टमार्टम के नाम पर उन्होंने उसका शव नहीं दिया था। गुजरात मत्स्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जेंती सोलंकी की मौत बीमारी की वजह से 14 दिसंबर को हुई थी। इससे पहले वह करीब दो साल से कराची की लांधी जेल में बंद थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने 29 जनवरी को वाघा-अट्टारी सीमा पर पहुंचाया था शव
सोलंकी का शव आखिरकार 29 जनवरी को वाघा-अट्टारी बॉर्डर लाया गया था जहां से विभाग के अधिकारी इसे अमृतसर लाए। यहां से शव को हवाई मार्ग से अहमदाबाद लाया गया और यहां से एक एंबुलेंस में सोलंकी के पैतृक स्थान ले जाया गया। भारतीय अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान के अधिकारियों ने शव सौंपने में देरी की। उन्होंनो पोस्टमार्टम करने के नाम पर इसमें विलंब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2019 में पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने किया था गिरफ्तार
जेंती सोलंकी को उनके साथियों के साथ फरवरी 2019 में पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने गिरफ्तार किया था। पीएमएसए ने आरोप लगाया था कि सोलंकी की नाव 'रसूल सागर' अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार कर के पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र वाले समुद्र में आ गई थी। सोलंकी के परिवार ने बताया कि 45 दिन पहले मौत होने के चलते उनका शव विघटित अवस्था में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed