फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Declare India a 'Hindu rashtra', says Uddhav Thackeray

'बस, बहुत हो गया धर्मनिरपेक्षता का नाटक, देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करो'

Mon, 25 Jul 2016 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
Declare India a 'Hindu rashtra', says Uddhav Thackeray
- फोटो : file photo

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पार्टी के मुखपत्र सामना और अन्य मीडिया समूहों के संपादकों को दिए इंटरव्यू में कहा ''बस, बहुत हो गया, देश को हिंदुराष्ट्र घोषित करो।'' उन्होंने कहा ''सरकार बदलने के बाद लगा था कि देश के हालात बदलेंगे, गरीब और आम आदमी के दिन बहुरेंगे, लेकिन आम आदमी के स्थिति जस की तस है। हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कश्मीर में हिंदुओं की हालत बदतर है। सेना के जवानों पर हमले हो रहे हैं। अमरनाथ यात्रा पर व्यवधान डाला गया। आखिर देश में हो क्या रहा है। उन्होंने मोदी सरकार पर चुटकी लेते हुए डियोड्रेंट एड का जुमला तक बोल डाला। उद्धव ने कहा ''देश चल क्या रहा है, फॉग चल रहा है।''

विज्ञापन


उद्धव ने देश में बढ़ते आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खतरे से आगाह करते कहा कि अब समय आ गया है कि तथाकथित सेकुलर यानी धर्म निरपेक्ष होने का नाटक बंद किया जाए और देश को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए, तभी देश को तमाम खतरों से बचाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने देश के हिंदू बाहुल्य होने का हवाला भी दिया।
विज्ञापन


ठाकरे ने कश्मीर के हालात पर कहा कि मोदी सरकार और पीडीपी ने वादा किया था कि कश्मीर में हिंदुओं को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा, लेकिन लगातार घाटी में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लिया और कहा कि पीएम जगह-जगह लोगों के बीच जाते हैं, लेकिन वे कश्मीर जाकर हिंदुओं के समर्थन में खड़े क्यों नहीं होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हिंदुओं की बात करने वाली केवल शिवसेना'

Declare India a 'Hindu rashtra', says Uddhav Thackeray
शिवसेना प्रमुख ने यहां तक कहा कि हिंदुओं के हितों की बात करने वाले दल इसी बहाने सत्ता का सुख भोगने में लिप्त रहते हैं, करते कुछ नहीं, लेकिन शिवसेना ने बालठाकरे के समय से हिंदुओं की आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि शिवसेवा ही हिंदुओं के पक्ष में खड़े होकर पाकिस्तान के गजल गायकों और क्रिकेटरों के विरोध में खड़ी हुई। बाकी पार्टियां का क्या काम है, बस गजल सुनाना और क्रिकेट देखना?

बता दें कि शिवसेना सरकार के साथ गठबंधन में शामिल है, लेकिन मौके-मौके पर बीजेपी और पीएम मोदी पर तंज कसने से नहीं चूकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed