फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Decision on post of CM will be taken today in Madhya Pradesh Know all updates in hindi

सियासत: MP में आज होगा मुख्यमंत्री पर फैसला; हरियाणा के CM मनोहरलाल समेत तीनों पर्यवेक्षक पहुंचेंगे भोपाल

Mon, 11 Dec 2023 06:52 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जयपुर/नईदिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जयपुर/नईदिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 11 Dec 2023 06:52 AM IST
सार

राजस्थान में भाजपा के नवनिर्वाचित 10 विधायकों ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से जयपुर स्थित आवास पर भेंट की। इन विधायकों में अजय सिंह, बाबू सिंह शामिल थे। बीते रविवार को चुनाव नतीजे आने के तुरंत बाद करीब 20 विधायकों ने राजे से मुलाकात की थी। इसे राजे का शक्ति प्रदर्शन माना गया था।

विज्ञापन
Decision on post of CM will be taken today in Madhya Pradesh Know all updates in hindi
शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बाद अब सभी निगाहें मध्य प्रदेश और राजस्थान पर लगी हैं। मध्य प्रदेश में सोमवार, तो राजस्थान में मंगलवार को नए सीएम का पता चल जाएगा। एमपी के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के सीएम मनोहरलाल, ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण और पार्टी सचिव आशा लाकड़ा के सोमवार को 11 बजे भोपाल पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद विधायकों से चर्चा का दौर शुरू होगा। उन्हें दोपहर एक बजे भोजन के लिए बुलाया गया है। शाम चार बजे बैठक होगी। देर शाम तक विधायक दल के नए नेता का फैसला हो जाएगा। वहीं, राजस्थान के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े के मंगलवार को जयपुर पहुंचकर विधायकों से बात करने की उम्मीद है।  

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की जीत को लेकर शिवराज को शभुकामनाएं दी। विधायक दल की बैठक से पहले हुई दोनों नेताओं की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


विधायकों को दिए गए ये निर्देश
पार्टी की ओर से जारी किए गए आमंत्रण पत्र से विधायकों को कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इसमें कहा गया कि पार्टी का कोई भी विधायक अपने सहायक और सुरक्षाकर्मी को कार्यालय में प्रवेश देने के लिए अनुरोध न करे। साथ ही बैठक से पहले मीडिया में बयान देने से बचने का भी अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश ने भाजपा की जीत को बताया था मोदी मैजिक
बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। वे खुद भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार बने हुए हैं। हाल ही में दिए गए बयान में उन्होंने भाजपा की जीत का श्रेय शिवराज की लाडली बहना योजना को देने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था- यह जीत मोदी मैजिक है। राजस्थान और छत्तसीगढ़ में लाड़ली बहना योजना नहीं थी। भाजपा ने वहां भी बड़ी जीत दर्ज की है। 


शिवराज को फिर मुख्यमंत्री बनाने हो रहे अनुष्ठान
मप्र का सीएम कौन होगा कल शाम तक इसका पता चल जाएगा। लेकिन, शिवराज सिंह को एक बार फिर मुख्यमंत्री बने इसके लिए बैतूल जिले में अनुष्ठान हो रहे हैं। जिले के 130 गांवों में किराड़ समाज के लोगों के घरों में सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। ये 13 दिसंबर तक चलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed