फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   December is always "black month" for Tamil Nadu

तमिलनाडु की राजनीति के लिए 'काला' रहा है दिसंबर का महीना

Tue, 06 Dec 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
December is always "black month" for Tamil Nadu
तमिलनाडु राज्य के लिए दिसंबर का महीना कई सालों से अशुभ रहा है। इस राज्य को दिसंबर में कई क्षति को झेलना पड़ा है। 5 दिसंबर को एआईएडीएमके की मुखिया जयललिता के निधन के बाद एक बार फिर से ये महीना तमिलनाडु की राजनीति के लिए बुरा साबित हो गया है। 22 सितंबर से लंबी बीमारी के चलते सोमवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का निधन हो गया।
विज्ञापन


इनसे पहले अन्य मशहूर हस्तियों की बात करें, तो जयललिता के राजनीतिक गुरू और तमिलनाडु के दिग्गज नेता एमजीआर का निधन भी 24 दिसंबर 1987 को हुआ था। उनकी मौत के बाद जयललिता ने ही उनका राजनीतिक कार्यभार संभाला था। जयललिता की तरह ही उनके राजनीतिक गुरू भी लंबी बीमारी से जूझ रहे थे।
विज्ञापन

December is always "black month" for Tamil Nadu
अन्य मशहूर हस्तियों में शामिल भारत के आखिरी गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी की मौत भी दिसंबर 1972 में ही हुई थी। 1972 में ही 'पेरियार' ई वी रामास्वामी का निधन भी 24 दिसंबर को हुआ था। प्रकृतिक त्रासदी के मामले में भी तमिलनाडु के लिए दिसंबर महीना अशुभ साबित रहा है। 2004 में 26 दिसंबर को इस राज्य को भारी सुनामी का सामना करना पड़ा था।

जिसमें बहुत बड़ी क्षति हुई थी। वहीं पिछले साल दिसंबर 2015 में भी भयंकर बारिश हुई थी, जिससे तिरुवल्लोर, कडलोर, चेन्नै और कांचीपुरम के लोगों के भारी नुकसान झेलना पड़ा था। इस तरह दिसंबर का महीना इस राज्य के लिए काले महीने जैसा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed