फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death toll in Kerala reaches to 26, from South India to MP heavy rain occurred, know all weather updates

मानसून बाद बारिश का कहर: केरल में अब तक 26 की मौत, दक्षिण भारत से लेकर मप्र तक मुसीबत, जानिए देश के मौसम का हाल

Mon, 18 Oct 2021 04:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 18 Oct 2021 04:19 PM IST
सार

मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश हुई।

विज्ञापन
Death toll in Kerala reaches to 26, from South India to MP heavy rain occurred, know all weather updates
केरल के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात हैं। - फोटो : pti

विस्तार

देश के कई हिस्सों में पश्चिम विक्षोभ के चलते बीते दो दिनों से मानसून बाद की शीतकालीन वर्षा का दौर जारी है। केरल में इससे सबसे ज्यादा तबाही हुई है। सोमवार को राज्य के इडुक्की जिले में एक शव मिला। इसे मिलाकर केरल में 26 मौतें हो गई हैं। इस बीच राज्य सरकार ने 12 अक्टूबर से अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या 38 बताई है। राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी मौसम में ठंडक घुल गई है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत और मध्यप्रदेश तक कई हिस्सों में तेज वर्षा हुई। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान को खंडवा उपचुनाव के लिए वहां का दौरा निरस्त करना पड़ा।

विज्ञापन


केरल में शनिवार से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। दो पहाड़ी जिले कोट्टायम और इडुकी भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कोट्टायम में सबसे ज्यादा 14 लोगों की मौतें हुईं, जबकि इडुक्की में 10 लोग मारे गए। कई घर बाढ़ में बह गए हैं।
विज्ञापन


10 डैम के लिए रेड अलर्ट, सबरीमाला दर्शन पर रोक
केरल में हो रही जबर्दस्त बारिश से नदियों, तालबों का जलस्तर बढ़ने के कारण 10 बांधों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। खतरे को देखते हुए काकी डैम के दो शटर को खोल दिया गया है। राज्य सरकार ने बारिश और भूस्खलन से हुई तबाही के कारण सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर को फिलहाल बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के राजस्व मंत्री के राजन ने सोमवार को पतनमथिट्टा के कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक और हालात का आकलन करने के बाद बताया कि  अभी डैम का पानी नहीं छोड़ा गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं।  हालात को देखते हुए अभी सबरीमाला में पूजा की अनुमति नहीं दी जा सकती। उल्लेखनीय है कि भगवान अयप्पा मंदिर में तुला पूजा के लिए इसे 16 अक्तूबर से खोला गया था।

प्रेम की नैया...
प्रेम किसी बाधा को नहीं मानता, यहां तक कि कुदरत के क्रोध की भी परवाह नहीं करता। इस भीषण आपदा में भी एक नव दंपती ने मंडप तक पहुंचने के लिए बड़े कड़ाह में बैठकर पानी से लबालब भरी गलियों को पार किया। यह स्वास्थ्यकर्मी दंपती अपने जीवन के नए अध्याय को शुरू करने के लिए इस खास अवसर को नहीं गंवाना चाहता था।




डीएमके चेरिटेबल ट्रस्ट ने केरल को दिए एक करोड़
तमिलनाडु के सीएम व द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में राज्य के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ रुपये देने का एलान किया। यह राशि डीएमके चेरिटेबल ट्रस्ट से दी जाएगी। स्टालिन ने कहा कि केरल में हमारे भाई भारी वर्षा व बाढ़ से जूझ रहे हैं। आओ मानवता दिखाएं और जरूरत के समय में उनकी मदद करें।

पीएम मोदी ने विजयन से की हालात पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बारिश से हुई तबाही पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, केरल में भारी बारिश और भूस्खलन में कुछ लोगों की जान चली गई, यह दुखद है। अधिकारी इस प्रभावितों की मदद  के लिए जमीन पर कार्य कर रहे हैं।




तमिलनाडु के कई जिलों में मूसलधार बारिश
तमिलनाडु में लगातार मूसलधार बारिश के कारण तेनकासी जिले के कुट्रालम जलप्रपात और थेनी जिले के चिन्ना सुरुली जलप्रपात के क्षेत्रों में बाढ़ आने की खबर है। वन विभाग के अधिकारी लोगों को रोकने के लिए जलप्रपात क्षेत्रों की घेराबंदी कर रहे हैं। दक्षिण तमिलनाडु के तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, रामनाथपुरम, विरुधुनगर, शिवगंगा, थूथुकुडी और तेनकासी में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश साल 2019 और 2020 की तुलना में बहुत अधिक है।

पश्चिमी मप्र मे ज्यादा वर्षा हुई
बीते 24 घंटे में पश्चिमी मध्यप्रदेश में अच्छी वर्षा हुई। खराब मौसम के कारण सीएम शिवराज सिंह चौहान को अपना खंडवा दौरा निरस्त करना पड़ा। खंडवा में लोकसभा उपचुनाव हो रहा है। शिवराज वहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने वाले थे, लेकिन बीती रात हुई बारिश से सभा स्थल पर कीचड़ हो गया। भोपाल स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के वरिष्ठ मौसमविद पीके साहा ने कहा कि अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा। भोपाल मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक जीडी मिश्र ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मप्र पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसे पूर्वी व पश्चिमी हवाओं से नमी मिल रही है, इसलिए राज्य में वर्षा हो रही है।

श्योपर में 12, निवाड़ी में चार इंच वर्षा
मौसमविद साहा के मुताबिक श्योपुर जिले के करहल क्षेत्र में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 312 मिमी (12 इंच) वर्षा हुई तो निवाड़ी शहर में करीब चार इंच। भोपाल में इस दौरान करीब दो इंच वर्षा हुई।

दिल्ली एनसीआर व पश्चिम यूपी में भारी बारिश
मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को पूरे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश हुई। इस कारण जगह-जगह पानी भरने के साथ जाम की स्थिति बन गई। हालांकि भारी बारिश के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरकर 30.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 18 और 19 अक्तूबर को तेज बारिश की आशंका जताई गई है। उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी करने के साथ ही देहरादून में सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। मौसम विभाग ने 18 अक्तूबर के लिए रेड अलर्ट, जबकि 19 अक्तूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


केदारनाथ यात्रा पर रोक
केदारनाथ धाम के आसपास पहाड़ों पर रविवार को बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। राज्य में कई स्थानों पर बारिश हुई है। खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा को सोमवार तक के लिए रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रोक दिया गया है। केदारनाथ में हजारों यात्री मौजूद थे, जिन्हें दर्शन के बाद वापस भेज दिया गया।

दो दिन रोहतांग नहीं जा पाएंगे सैलानी
हिमाचल में रोहतांग दर्रे, मनाली, लाहौल-स्पीति, धौलाधार और चंबा की चोटियों पर बर्फबारी के बाद दो दिन के लिए पर्यटकों के रोहतांग जाने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, अटल टनल से आवाजाही सुचारु रहेगी। सीजन की बर्फबारी के बाद तापमान में 8 डिग्री की गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed