फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death of Gauri Lankesh and Kalaburgi with the same pistol

एक ही पिस्तौल से हुई गौरी लंकेश व कलबुर्गी की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 09 Jun 2018 05:07 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Updated Sat, 09 Jun 2018 05:07 AM IST
विज्ञापन
Death of Gauri Lankesh and Kalaburgi with the same pistol
gauri lankesh
कर्नाटक में पत्रकार गौरी लंकेश और तर्कशास्त्री एमएम कलबुर्गी की हत्या में एक ही बंदूक का इस्तेमाल किया गया था। एसआईटी सूत्रों ने राज्य की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने का दावा किया है। एसआईटी को यह रिपोर्ट सौंप दी गई है। 
विज्ञापन


हाल ही में एसआईटी ने इस मामले में चार्जशीट फाइल की है। इसमें केटी नवीन कुमार को आरोपी बनाया गया है। दो साल के अंतराल पर हुई इन हत्याओं के एक दूसरे से जुड़े होने की पहली बार आधिकारिक पुष्टि हुई है। कलबुर्गी (77) को धारवाड़ में उनके घर के बाहर 30 अगस्त, 2015 को गोली मार दी गई थी। वहीं 55 साल की लंकेश की 5 सिंतबर, 2017 को घर में हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


एसआईटी ने पहले भी एक ही हथियार के इस्तेमाल होने की बात कही थी। लेकिन पहली बार साफ तौर पर दोनों की हत्या में एक ही गैंग का हाथ होने की ओर इशारा किया जा रहा है। सूत्रों ने फोरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से कहा, दोनों गोलियां देश में बनी 7.65 एमएम की पिस्तौल से चलाई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed