फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deal Final for 83 Tejas Fighter aircraft under Make In India

83 स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद का रास्ता साफ, सीसीएस लगाएगा अंतिम मुहर

Thu, 19 Mar 2020 01:18 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 19 Mar 2020 01:18 AM IST
सार

  • ‘मेक इन इंडिया’ के तहत बड़ा फैसला : सीसीएस सौदे पर लगाएगा अंतिम मुहर
  • 50,025 करोड़ रुपये का सौदा, अब तक का सबसे बड़ा स्वदेशी रक्षा करार
  • एक साल से विमान की श्रेणी, कीमत और शर्तों को लेकर वार्ता चल रही थी
  • सीडीएस, डीओडी-डीएमए बनने के बाद रक्षा खरीद परिषद की पहली बैठक में निर्णय

विज्ञापन
Deal Final for 83 Tejas Fighter aircraft under Make In India
स्वदेशी विमान तेजस - फोटो : Deb Rana

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने बुधवार को स्वदेश निर्मित 83 आधुनिक तेजस विमानों की खरीद का रास्ता साफ कर दिया। एक साल से उन्नत श्रेणी के तेजस मार्क-1ए लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए), खरीद समझौते की शर्तों और कीमत पर विभिन्न भागीदारों के साथ वार्ता चल रही थी। विमान भारत में ही डिजाइन, विकसित और उत्पादित किए जा रहे हैं। इनके कलपुर्जे भारतीय उद्योगों द्वारा बनाए गए हैं। अनुमान है कि इसे बनाने वाली भारत सरकार की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और रक्षा मंत्रालय के बीच यह सौदा 50,025 करोड़ रुपये का होगा।

विज्ञापन


डीएसी से पारित होने के बाद प्रस्ताव रक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) में जाएगा। सीसीएस की मंजूरी के बाद अब तक के सबसे बड़े स्वदेशी रक्षा सौदे पर मुहर लगेगी। जनरल विपिन रावत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनने और डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस (डीओडी) व डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर (डीएमए) के गठन के बाद यह डीएसी की पहली बैठक थी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस नई व्यवस्था में निर्णय लेने में काफी आसानी हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक, मेक इन इंडिया के तहत यह बड़ी स्वदेशी सौदों में एक होगा।

विज्ञापन

वायुसेना का मुख्य विमान बनेगा

मंत्रालय के मुताबिक, तेजस आने वाले दिनों में वायुसेना का मुख्य विमान होगा। रक्षा मंत्रालय इससे पहले 40 तेजस विमान का सौदा पक्का कर चुका है। तेजस एमके 1ए यानी उन्नत श्रेणी के इन 83 विमानों की खरीद के बाद इसकी भूमिका बढ़ जाएगी। तेजस को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की एयरक्राफ्ट डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने डिजाइन किया है। इसका निर्माण एचएएल द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1300 करोड़ दूसरे उपकरण की भी खरीदी

इसके साथ ही डीएसी ने वायुसेना के लिए 1,300 करोड़ रुपये के अन्य उपकरणों की खरीद को भी मंजूरी दी है। इनमें एरियल फ्यूज और ट्विन डोम सिम्युलेटर शामिल हैं जो वायुसेना के हॉक एमके32 विमानों में लगाए जाएंगे।

नए मार्क-1ए जेट में 43 आधुनिकीकरण

पुराने तेजस के मुकाबले नए मार्क-1ए जेट में 43 आधुनिकीकरण किए गए हैं। इनमें एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे (एईएसए) राडार, लंबी दूरी की दृष्टि से परे मार करने वाली मिसाइलें, हवा से हवा में ईंधन भरने की सुविधा और इलेक्ट्रॉनिक युद्धनीति के उपयोग जैसे सुधार प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed