{"_id":"5c9fcbe8bdec2214262c5e3c","slug":"deadline-for-imposing-import-duty-on-us-products-increased-by-2-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने की समयसीमा 2 मई तक बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने की समयसीमा 2 मई तक बढ़ी
Sun, 31 Mar 2019 01:34 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने बादाम, अखरोट और दलहन जैसे 29 अमेरिकी उत्पादों पर बदले की कार्रवाई के तहत उच्च दर से आयात शुल्क लगाने की समयसीमा को एक बार फिर 2 मई तक टाल दिया है। इससे पहले, सरकार ने 1 अप्रैल तक के लिए इस फैसले को टाल दिया था। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अब तक छह बार यह समयसीमा बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन
भारत ने जून, 2018 में अमेरिका के कुछ इस्पात और एल्युमीनियम उत्पादों पर उच्च दर से सीमा शुल्क लगाने के फैसले के बाद अमेरिका से आयातित वस्तुओं पर उच्च दर से शुल्क लगाने का फैसला किया था। चूंकि दोनों देश व्यापार पैकेज को लेकर बातचीत कर रहे हैं, इसलिए भारत ने यह कदम उठाया है, लेकिन इस महीने अमेरिका ने सामान्य तरजीह प्रणाली (जीएसपी) के जरिए कुछ वस्तुओं पर दिए जाने वाले निर्यात प्रोत्साहन को वापस लेने का फैसला किया।
विज्ञापन
अमेरिका के फैसले से निर्यातक थोड़े चिंतित हैं क्योंकि 5.6 अरब डॉलर का निर्यात जीएसपी के तहत आता है। रसायन और इंजीनियरिंग समेत करीब 1900 वस्तुओं पर इस छूट का लाभ मिलता है। सरकार अगले महीने एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका भेजने पर भी विचार कर रही है ताकि सभी व्यापार संबंधित मुद्दों का समाधान निकाला जा सके।
विज्ञापन