फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dead rat travelling with orissa hc judge he gets off

जज के साथ ट्रेन सफर कर रहा था मरा हुआ चूहा, बदबू से परेशान होकर बीच में छोड़ा सफर

Sun, 05 Nov 2017 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 05 Nov 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
dead rat travelling with orissa hc judge he gets off
ट्रेन
ओडिशा हाईकोर्ट के जज को अपना ट्रेन का सफर बीच में ही खत्म करना पड़ा। दरअसल जज बिश्वानाथ रथ मुंबई जाने वाली कोणार्क एक्सप्रेस की एसी कोच में यात्रा कर रहे थे। लेकिन जिस कोच में जज साहब यात्रा कर रहे थे उस कोच में एक मरा हुआ चूहा भी था। 
विज्ञापन


जज को भुवनेश्वर से विशाखापट्टनम जाना था लेकिन चूहे की बदबू के कारण उन्हें अपना ये सफर बीच में ही छोड़कर बेरहामपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गए। 

ये भी पढे़ंः अरे बाप रे! बच्ची को जिंदा चबा गए चूहे
विज्ञापन


जज के साथ सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि हम ट्रेन की बोगी नंबर ए 1 में सवार थे। सर (जज) ने मुझसे कहा कि देखो कहां से बदबू आ रही है इस पर जब मैंने देखा तो मुझे सीट के नीचे एक मरा हुआ चूहा मिला। इसके बाद उन्होंने रेलवे के रजिस्टर में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत दर्ज कराने के बाद ईस्ट कोस्ट रेलवे ने आश्वासन दिया वो इस मामले को गंभीरता से देखेंगे और जो भी साफ-सफाई में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed