{"_id":"59a6d94b4f1c1b4b738b473c","slug":"dawood-ibrahim-still-in-pakistan-said-central-home-secretary-rajiv-maharishi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, भारत वापस लाएंगे: गृह सचिव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान में है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, भारत वापस लाएंगे: गृह सचिव
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Aug 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट का आरोपी और भगोड़ा डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है और उसे वापस भारत भेजने की राह में पाकिस्तान रोड़े अटका रहा है। केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपने कार्यकाल के अंतिम दिन महर्षि ने कहा कि दाऊद को वापस लाने के लिए सरकार सभी आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने उसे पनाह दी है। कानून का सामना करने के लिए उसे वापस लाने की राह में वह रोड़े अटका रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का रवैया अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप नहीं है और दाऊद के मामले में वह भारत के खिलाफ काम कर रहा है।
विज्ञापन
महर्षि ने कहा जो भी जरूरी कार्रवाई है, हम कर रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया चल रही है और हम उसे सही समय पर वापस ले आएंगे। गृह सचिव से पहले इस साल अप्रैल में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और 2011 में तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम ने भी दाऊद के पाकिस्तान में होने का दावा किया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 1993 में मुंबई में हुए सीरियल विस्फोट में 260 लोग मारे गए थे और लगभग 700 लोग घायल हुए थे। इस विस्फोट के बाद से ही आरोपी दाऊद फरार है। पिछले 10 सालों में भारत ने दाऊद के खिलाफ पाकिस्तान को कई अहम दस्तावेज सौंपें हैं लेकिन पाकिस्तान उसे वापस नहीं कर रहा है।