{"_id":"6312306aac956e1cbf143ca0","slug":"dawood-ibrahim-s-brother-iqbal-kaskar-hospitalised-in-mumbai-for-open-heart-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iqbal Kaskar: भगोड़े दाऊद का भाई इकबाल कासकर अस्पताल में भर्ती, होनी है ओपन हार्ट सर्जरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Iqbal Kaskar: भगोड़े दाऊद का भाई इकबाल कासकर अस्पताल में भर्ती, होनी है ओपन हार्ट सर्जरी
Fri, 02 Sep 2022 10:03 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:03 PM IST
सार
कासकर की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी के कुछ दिनों बाद हुई है।
विज्ञापन
Iqbal Kaskar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कास्कर को आज सुबह 11.05 बजे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। कासकर को रविवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई की एक विशेष पीएमएलए अदालत द्वारा 18 फरवरी को सात दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजे जाने के बाद कासकर को 24 फरवरी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। फरवरी में दोबारा प्रवर्तन निदेशालय ने कासकर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में कासकर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
कासकर की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी के कुछ दिनों बाद हुई है। मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों से जुड़े कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई तलाशी ली थी। ये घटनाक्रम महत्वपूर्ण हैं क्योंकि एनसीपी नेता नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को दाऊद इब्राहिम के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन