{"_id":"5b6c32ad4f1c1b31388b598b","slug":"dawood-ibrahim-mumbai-property-auctioned-for-rupees-three-and-half-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलाम हो गई दाऊद इब्राहिम की संपत्ति, मुबंई में लगी साढ़े तीन करोड़ रुपये की बोली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीलाम हो गई दाऊद इब्राहिम की संपत्ति, मुबंई में लगी साढ़े तीन करोड़ रुपये की बोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 09 Aug 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड माफिया और मुंबई सीरियल बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम की मुंबई की संपत्ति 3.51 करोड़ रुपये में नीलाम हो गई। इस नीलामी में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और खूब ऊंची बोली लगाई। सबसे ऊंची बोली सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (एसबीएटी) ने लगाई और दाऊद की संपत्ति के मालिका बन गए। इस नीलामी प्रकिया से इस बात से भी पर्दा उठ गया कि अब दाऊद का नाम लेने से लोग डरते हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मुंबई के पाकमोडिया स्ट्रीट स्थित दाऊद और उनके परिवार की तीन संपत्तियों में से एक को नीलाम करने के लिए निविदा मंगाई थी और बोली लगाने का आयोजन किया।
अखबारों में नीलामी के लिए निकले सरकारी विज्ञापन में भेंडी बाजार इलाके में मासुल्ला बिल्डिंग की शुरुआती बोली 79.43 लाख रुपये रखी गई थी। इस इमारत को स्मगलर और फॉरेन एक्सचेंज एक्ट के तहत सीज किया गया था।
विज्ञापन
मंत्रालय ने नौ प्रॉपर्टी जब्त की थी। इसमें माफिया दाउद इब्राहिम की भी एक संपत्ति थी। दक्षिण मुंबई के पाकमोडिया स्ट्रीट में अमीना बिल्डिंग 40000 स्क्वायर फीट की चार मंजिला इमारत दाऊद इब्राहिम की संपत्ति थी। इसे खरीदने के लिए 25 लोगों ने बोली लगाई थी। नीलामी आयोजन में सार्वजनिक बोली में इसकी सबसे ज्यादा कीमत 1.91 करोड़ रुपये लगाई गई। आखिर में इस इमारत को सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने खरीद लिया।
दाउद के दुश्मनों ने लगाई बोली
बोली लगाने वालों में दिल्ली के वकील भूपेंद्र भारद्वाज भी शामिल थे। उन्होंने 1.91 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। भूपेंद्र ने भारत के दुश्मन दाऊद इब्राहिम और ऐसे ही दूसरे लोगों के खिलाफ मुहिम खोल दी है। दाऊद की संपत्ति खरीदने के बारे में अपनी इच्छा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा था कि भारत के दुश्मनों का कोई भी वजूद भारत में नहीं रहना चाहिए।
बता दें कि इससे पहले दाऊद इब्राहिम की तीन संपत्तियां नीलाम की जा चुकी हैं। इसमें एक रेस्त्रां, गेस्ट हाउस और एक घर था। पिछली नीलामी के दौरान सरकार ने दाऊद इब्राहिम की तीन संपत्तियों को कुल 11 करोड़ रुपये में नीलाम किया था। हालांकि नीलामी के बाद इन संपत्तियों पर कब्जा करने में बोली लगाने वालों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। बाद में स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद इन संपत्तियों की बोली जीतने वालों को कब्जा मिल पाया था।
अब नहीं रहा दाऊद का डर
सरकारी संपत्ति की बोली लगाने के लिए वित्त मंत्रालय ने अधिकारी आरएन डीसूजा को नियुक्त किया था। उन्होंने बताया कि जिनती संपत्तियों की नीलामी हुई है उनमें सबसे ज्यादा कीमत दाउद इब्राहिम की संपत्ति के लिए मिली है। इस नीलामी में हिस्सा लेने वाले लोगों ने कहा कि दाऊद का खौफ अब खत्म हो चुका। पहले दाऊद के डर से उसकी संपत्तियों को खरीदने से लोग हिचकिचाते थे। लेकिन अब समय बदल गया है और डाऊद का डर जाता रहा। लोग दाऊद की संपत्तियों की नीलाम देख रहे हैं और नीलामी में हिस्सा भी ले रहे हैं।