{"_id":"5c986794bdec226dae6698bb","slug":"dawood-ibrahim-aide-lambu-shakeel-passed-away-at-mumbai-jaslok-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद इब्राहिम के साथी शकील अहमद की जसलोक अस्पताल में मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दाऊद इब्राहिम के साथी शकील अहमद की जसलोक अस्पताल में मौत
Mon, 25 Mar 2019 11:01 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम
दाऊद इब्राहिम के पुराने साथी शकील अहमद शेख जिसे कि लंबू शकील के नाम से भी जाना जाता था। उसकी मुंबई के जसलोक अस्पताल में मौत हो गई है। वह दिल की बिमारी से पीड़ित था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि शकील अहमद शेख को दिल का दौरा पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शेख की बीमारी और मौत के बारे में विस्तृत जानकारी अस्पताल के आधिकारिक बयान में दी जाएगी।
विज्ञापन
शेख जो मुंबई के डोरमिटोरी में रहता था वह मुंबई बम धमाकों के बाद देश छोड़कर चला गया था। एक अधिकारी ने कहा, 'वह दाऊद इब्राहिम के साथ देश में विस्फोटकों की स्मगलिंग करने और बम धमाकों को अंजाम देने के मामले में मुख्य आरोपी था। मोहम्मद डोसा दाऊद के पास शेख को लेकर गया था।'
विज्ञापन
शेख महाराष्ट्र के रायगढ़ तट पर आरडीएक्स पहुंचाने में शामिल था। दाऊद और टाइगर मेमन इस हमले के कथित मास्टरमाइंड थे। वह अब तक फरार हैं। वहीं गैंगस्टर अबु सलेम को मुंबई की टाडा अदालत ने दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
Former Dawood Ibrahim aide Shakeel Ahmed Shaikh also known as Lambu Shakeel has passed away at Mumbai's Jaslok hospital. He was suffering from a heart disease.
— ANI (@ANI) March 25, 2019