फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Daughter killed mother over fight medical studies in mumbai

मुंबई: डॉक्टरी की पढ़ाई को लेकर हुई लड़ाई तो बेटी ने मां की कर दी हत्या, पुलिस तफ्तीश में खुलासा

Tue, 10 Aug 2021 01:45 PM IST
प्रशांत झा कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत झा कुमार झा Updated Tue, 10 Aug 2021 01:45 PM IST
सार

घटना 30 जुलाई को नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में हुई। रबाले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसकी मां के बीच लगातार झगड़ा होता था। महिला चाहती थी कि उसकी बेटी अच्छी पढ़ाई कर डॉक्टर बने, लेकिन लड़की इससे इनकार कर रही थी।

विज्ञापन
Daughter killed mother over fight medical studies in mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवी मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां अपनी बेटी को पढ़ाई करने के लिए क्या बोली कि बच्ची ने गला घोटकर हत्या कर दी। दरअसल,  मां-बेटी के बीच पढ़ाई को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद 15 साल की बेटी ने कराटे बेल्ट से कथित तौर पर अपनी मां का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस बच्ची को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, लड़की आकस्मिक मौत का मामला बताकर रफा-दफा करना चाह रही थी।

विज्ञापन


पिछले महीने 30 जुलाई को नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में लड़की ने इस घटना को अंजाम दिया। रबाले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसकी मां  के बीच लगातार झगड़ा होता था। महिला चाहती थी कि उसकी बेटी डॉक्टरी की पढ़ाई करे, लेकिन लड़की इससे इनकार कर रही थी।
विज्ञापन


पढ़ाई को लेकर आए दिन होती थी लड़ाई
लड़की ने पिछले महीने भी अपनी मां के बारे में पुलिस से शिकायत की थी। लड़की ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी मां की गिरने की वजह से मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस के मुताबिक, पढ़ाई को लेकर लड़की और उसकी मां के बीच कई बार लड़ाई हो चुकी है। लड़की पढ़ाई नहीं करना चाह रही थी, जबकि उसकी मां बेटी को डॉक्टर बनाना चाहती थी। इसी हसरत के साथ वह कई बार बेटी से पढ़ाई पर ध्यान देने को कहती थी, लेकिन 30 जुलाई को मां और बेटी के बीच इसको लेकर काफी बहस हुई। बहस के बाद बेटी ने बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed