फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   daughter and granddaughter of Atal Bihari Vajpayee arrive at Smriti Sthal to collect ashes

अटल बिहारी वाजपेयी: आज लखनऊ पहुंचेंगी अस्थियां, प्रमुख नदियों में होगा विसर्जन

Sun, 19 Aug 2018 08:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
daughter and granddaughter of Atal Bihari Vajpayee arrive at Smriti Sthal to collect ashes

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में 94 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। उनके पार्थिव शरीर को दर्शनों के लिए पहले उनके आवास पर रखा गया था। इसके बाद भाजपा मुख्यालय में आम लोगों ने अपने प्रिय नेता के नम आंखों से अंतिम दर्शन किए। इसके बाद उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्मृति स्थल पर अंतिम विदाई दी गई। बेटी नमिता कौल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी पोती निहारिका फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रही थी जबकि सभी की आंखे नम थीं।

विज्ञापन


अब उनकी अस्थियों को पवित्र नदियों में विसर्जित करने का काम होगा। अस्थियों को इकट्ठा करने के लिए बेटी नमिता और नातिन निहारिका स्मृति स्थल पहुंच गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों को प्रेम आश्रम, उसके बाद रोड़ के रास्ते उत्तराखंड के हरिद्वार की हर की पैड़ी में ले जाया जाएगा। उनकी अस्थियां लखनऊ एयरपोर्ट भी पहुंचेंगी। जहां 18 अस्थि कलश मौजूद होंगे। यहां से भाजपा मुख्यालय तक अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। अस्थियों को भाजपा कार्यालय में रखा जाएगा ताकि लोग श्रद्धांजलि दे सकें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया था कि लखनऊ में 23 अगस्त को गोमती में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।
विज्ञापन


अटल के निधन के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी प्रमुख नदियों में अस्थियां विसर्जित करने की घोषणा की थी। उसी कड़ी में नदियों में अस्थियां विसर्जित करने का कार्यक्रम तय हुआ है। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय से प्रदेश के 18 स्थानों पर प्रवाहित करने के लिए अस्थि कलश भेजे जाएंगे। जहां-जहां अस्थियां जाएंगी, वहां अस्थि कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। उसके बाद पवित्र नदियों में विसर्जन का कार्यक्रम होगा। इस तरह 75 जिलों की सभी 163 नदियों में भारत रत्न अटल की अस्थियां विसर्जित होंगी। इससे पहले इतिहास में कभी किसी की अस्थियां इतने बड़े पैमाने पर विसर्जित नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed