जेईई मेन, नीट और सीटेट परीक्षा की बदल सकती है तारीख, बोर्ड की बाकी परीक्षाओं पर आज केंद्र देगा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते संक्रमण तथा छात्रों और अभिभावकों की मांग के चलते जेईई मेन, नीट और सीटेट परीक्षा की तारीख फिर बढ़ने की संभावना है। वहीं, सीबीएसई बोर्ड के बचे 29 पेपर की एक जुलाई से 15 जुलाई तक होने वाली परीक्षा पर बृहस्पतिवार को सरकार और बोर्ड सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब देगा। इसके आधार पर फैसला होगा कि जुलाई में परीक्षा होगी, तारीख बढ़ेगी या फिर मूल्यांकन आधारित से रिजल्ट जारी होगा।
सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और गृहमंत्रालय के बीच बैठक हुई है। इसमें परीक्षा की बजाय मूल्यांकन से रिजल्ट तैयार करने पर सहमति बनी है। सुप्रीम कोर्ट में इस बारे में सीलबंद रिपोर्ट पेश होगी। जेईई मेन, नीट और सीटेट परीक्षा पर भी बैठक हुई है। इसमें सीबीएसई, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारी भी शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि इन परीक्षाओं को ऑनलाइन आयोजित करना संभव नहीं है। उम्मीद है कि सरकार इनकी तारीख में इसी हफ्ते बदलाव कर सकती है।