फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Data consumption in rural India jumped nearly 100 percent during lockdown: CSC CEO

लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट का अधिक उपयोग, देखा गया 100 प्रतिशत का उछाल

Sun, 05 Apr 2020 07:18 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 05 Apr 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Data consumption in rural India jumped nearly 100 percent during lockdown: CSC CEO
internet - फोटो : amar ujala
ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट से सरकारी सेवाएं देने के साझा केंद्र चलाने वाली विशेष प्रयोजन कंपनी 'सीएससी एसपीवी' के नेटवर्क पर डेटा उपभोग में एक माह के भीतर 100 प्रतिशत का उछाल देखा गया है।
विज्ञापन


सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया के पास इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराने का लाइसेंस है। सीएससी एसपीवी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करती है। इस पर पंचायत स्तरों पर 'भारत नेट' योजना लागू करने की जिम्मेदारी है। सीएससी के नेटवर्क पर 10 मार्च को डेटा उपभोग 2.7 टेराबाइट था जो 30 मार्च तक बढ़कर 4.7 टेराबाइट हो गया।
विज्ञापन


सीएससी एसपीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश त्यागी ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'डेटा उपभोग की प्रवृत्ति के आकलन के हिसाब से सीएससी एसपीवी के नेटवर्क पर इसके उपभोग में आज की तारीख तक करीब 100 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) लागू होने के बाद से डेटा उपभोग में विशेष तौर पर वृद्धि देखी गई है। त्यागी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में डेटा उपभोग में वृद्धि के साथ-साथ तार के माध्यम से घर तक इंटरनेट पहुंचाने की मांग भी बढ़ी है। 20 मार्च तक 50,000 ग्राम पंचायतों में तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओ ने पंजीकरण कराया है।


सीएससी अपनी वाई-फाई चौपाल सेवाओं के माध्यम से करीब 25,000 ग्राम पंचायतों में वाई-फाई हॉटस्पॉट की सेवा भी उपलब्ध कराती है। त्यागी ने कहा कि डेटा उपभोग में वृद्धि ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की मांग दिखाती है। भविष्य में लोगों के बीच डिजिटल अंतर खत्म करने में यह अहम भूमिका निभा सकता है।

देश में 60 करोड़ से अधिक इंटरनेट उपयोक्ता हैं। इनमें से करीब 29 करोड़ उपयोक्ता ग्रामीण इलाकों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed