फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Darjeeling: given relaxation for 12 hours on 23 June to evacuate students from the city

दार्जिलिंगः जीजेएम का अल्टीमेटम, 23 जून को शहर से दूर रखें स्कूली छात्रों को

Wed, 21 Jun 2017 05:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 21 Jun 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
Darjeeling: given relaxation for 12 hours on 23 June to evacuate students from the city
GJM

जीजेएम (गोरखा जन मुक्ति मोर्चा) के सहायक सचिव विनय तमांग ने दार्जिलिंग के सभी स्कूलों से छात्रों को निकालने के लिए 23 जून को 12 घंटे का वक्त दिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की ओर से किए गए बंद का आज 9वां दिन है और इसके बाद फैली हिंसा के बाद वहां हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। एक हफ्ते में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और हिंसा अभी भी जारी है। अलग गोरखालैंड की मांग कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए हैं।

विज्ञापन

 


मालूम हो कि गोरखालैंड की मांग को लेकर दार्जिलिंग में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों का ये नया दौर कुछ समय से बंगाली भाषा को लादे जाने के विरोध में हो रहा है। दरअसल, ममता बनर्जी की अगुवाई में पश्चिम बंगाल सरकार ने बंगाली को पश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य बना दिया था। जिसके बाद बंगाली लादे जाने के विरोध में गोरखालैंड के अर्ध-स्वायत्तशाषी इलाकों में हिंसा फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed