फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamata banerjee says I will not let Bengal be divided

दार्जिलिंग हिंसा: केंद्र सरकार को ममता की दो टूक, नहीं होने दूंगी बंगभंग

Sun, 18 Jun 2017 11:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र Updated Sun, 18 Jun 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
mamata banerjee says I will not let Bengal be divided

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत भवन में मीडिया से राज्य में हो रही हिंसा पर बातचीत में कहा कि मैं बंगाल को बटने नहीं दूंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की ओर से जारी हिंसा को गहरी साजिश करार दिया था। उन्होंने कहा था कि मोर्चा के संबंध पूर्वोत्तर के उग्रवादी गुटों से हैं।

विज्ञापन

 
कोलकाता में शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद ममता ने कहा कि दार्जिलिंग में साजिश के तहत हिंसा फैलाई गई। उन्होंने कहा कि हिंसा की साजिश लंबे समय से रची जा रही थी, क्योंकि एक दिन में इतने हथियार व गोला-बारूद नहीं जुटाए जा सकते। 
विज्ञापन


ममता ने बताया था कि राज्य सरकार ने केंद्र को स्थिति से अवगत करा दिया है और संकट से निपटने के लिए सहायता मांगी है। सीएम ने मोर्चा पर संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि सीमावर्ती इलाका होने की वजह से यह मामला बेहद संवेदनशील है। उन्होंने मोर्चा पर पूर्वोत्तर के उग्रवादी गुटों से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वे अवैध हथियार व बम जुटा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने कहा था कि मोर्चा ने पांच साल तक गोरखालैंड टेरीटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) का सुख उठाया और चुनाव सिर पर आते ही हिंसा की राह पकड़ ली है। मुख्यमंत्री ने इलाके में हालात पर काबू पाने के लिए राज्य के सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को वहां भेजा है।

सरकार बातचीत को तैयार: सीएम

mamata banerjee says I will not let Bengal be divided

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समस्या के समाधान के लिए बातचीत को तैयार है, लेकिन इसके लिए मोर्चा को पहले बंद वापस लेना होगा और लोकतंत्र की राह पर लौटना होगा। उन्होंने कहा कि इलाके में सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं और उन्हें खाने-पीने की भारी दिक्कत हो रही है। 

ममता ने कहा कि इस आंदोलन से पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि अगर पर्यटक नहीं आए तो दार्जिलिंग के लोग क्या खाएंगे? 

ममता ने कहा कि इलाके में राशन नहीं पहुंच पा रहा है और वाहनों को आग लगाई जा रही है। इसके अलावा दर्जनों सरकारी इमारतों को फूंक दिया गया है। पर्वतीय इलाके में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। ममता ने कहा कि मोर्चा समर्थक हाथ में तिरंगा लेकर हिंसा फैला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed