{"_id":"5e10a87c8ebc3e87bf239d0d","slug":"dantewada-security-guard-deployed-for-congress-mla-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की सुरक्षा में तैनात जवान ने मारी खुद को गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की सुरक्षा में तैनात जवान ने मारी खुद को गोली, मौत
Sat, 04 Jan 2020 09:19 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 04 Jan 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात जवान ने अपनी सर्विस रायफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान आशोराम कश्यप ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात आशोराम देर तक किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद रात लगभग एक बजे उसने अपनी एके-47 रायफल से अपने सीने में गोली चला दी। आशोराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान वहां पहुंचे और इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। बाद में आशोराम के शव को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि आशोराम वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में भर्ती हुआ था। वह बस्तर जिले का निवासी था। आशोराम पिछले पांच वर्ष से विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात था।
विज्ञापन