फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 emergency helpline number coronavirus cases: Health Ministry released state wise helpline numbers

COVID-19 Helpline: कोरोना से परेशान तो यहां मिलेगा समाधान, अस्पताल-वेंटिलेटर और प्लाज्मा तक की जानकारी

Tue, 20 Apr 2021 04:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 20 Apr 2021 04:48 PM IST
सार

  • कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लगातार बिगड़ रहे हैं हालात
  • बिस्तर-ऑक्सीजन की कमी की खबरों ने बढ़ाई लोगों की चिंता
  • स्वास्थ्य मंत्रालय की हेल्पलाइन से फोन पर ही मिलेगी जानकारी
  • सभी राज्यों के लिए जारी किए गए हैं अलग-अलग फोन नंबर

विज्ञापन
covid 19 emergency helpline number coronavirus cases: Health Ministry released state wise helpline numbers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहली के मुकाबले खतरनाक होती जा रही है। मंगलवार को देश में दो लाख 59 हजार 170 नए मरीज मिले हैं। हालात को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें इससे निपटने के हर उपाय कर रही हैं, लेकिन स्थिति बेकाबू होती जा रही है। वहीं, ऑक्सीजन और जरूरी इंजेक्शनों की कमी की खबरों ने आम जनता के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना दिया है। इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यवार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोन करके कोरोना अस्पतालों, उनमें खाली बेड की संख्या के साथ प्लाज्मा और वेंटिलेटर की उपलब्धता जैसी सभी जानकारियां पाई जा सकती हैं। 

विज्ञापन


अभी तक मरीजों को अस्पताल जाने पर ही पता चलता था कि वहां क्या स्थिति है। ऐसे में अस्पताल में जगह न होने की स्थिति में  इसका सबसे ज्यादा खामियाजा गंभीर मरीजों को उठाना पड़ता था। उम्मीद की जा रही है रि ये हेल्पलाइन नंबर देश के कोरोना पीड़ितों को सही जानकारी देकर मददगार बनेंगे। देश में रोज ही रिकॉर्ड संख्या में सामने आ रहे कोरोना मरीजों की और इस बीमारी के चलते मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी से पूरे देश में दहशत जैसे हालात हैं। अधिकतर अस्पतालों में मरीजों से बेड भर चुके हैं। ऐसे में नए मरीजों के सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है। मरीज और उनके परिजन यहां-वहां भटकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


77 फीसदी नए मामले केवल 10 राज्यों में
देश में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के कुल नए मामलों के 77.67 फीसदी मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर लगातार बढ़ रही है और यह इस समय 15.99 फीसदी है। भारत में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या एक करोड़ 53 लाख 21 हजार 89 हो गई है। इनमें से 20 लाख से अधिक लोग उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, 1761 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर एक लाख 80 हजार 530 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राज्यवार हेल्प लाइन नंबर

 
आंध्रप्रदेश 0866-2410978
अरुणाचल प्रदेश 9436055743
असम 6913347770
बिहार 104
छत्तीसगढ़ 104
गोवा 104
गुजरात 104
हरियाणा 8558893911
हिमाचल प्रदेश 104
झारखंड 104
कर्नाटक 104
केरल 0471-2552056
मध्यप्रदेश 104
महाराष्ट्र       020-26127394
मणिपुर      3852411668
मेघालय 108
मिजोरम 102
नागालैंड 7005539653
ओडिशा 9439994859
पंजाब 104
राजस्थान 0141-2225624
सिक्किम 104
तमिलनाडु 044-29510500
तेलंगाना 104
त्रिपुरा 0381-2315879
उत्तराखंड 104
उत्तर प्रदेश 18001805145
पश्चिम बंगाल 1800313444222, 03323412600
अंडमान निकोबार 03192-232102
चंडीगढ़ 9779558282
दादरा नगर हवेली व दमन, दीव 104
दिल्ली 011-22307145
जम्मू-कश्मीर 01912520982, 0194-2440283
लद्दाख 01982256462
लक्षद्वीप 104
पुडुचेरी 104
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed