फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dangerous stunt in train, indian railway shares video with warning

मुंबईः चलती ट्रेन से खतरनाक स्टंट ने ली युवक की जान, देखिए रूह कंपा देने वाला वीडियो

Tue, 31 Dec 2019 04:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 31 Dec 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
Dangerous stunt in train, indian railway shares video with warning
ट्रेन में स्टंट - फोटो : Twitter

मुंबई में 26 दिसंबर को दिलशान नाम के एक युवक को ट्रेन के बाहर लटक कर खतरनाक स्टंट करना महंगा पड़ गया। लोकल ट्रेन के बाहर लटककर स्टंट करते समय इस युवक की खंभे से टकराकर मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक अपने रिश्तेदार के लिए कपड़े खरीदने मुंबई आया हुआ था। खरीददारी के बाद वह कल्याण सें मुंबई सीएएसटी की और जानेवाली लोकल ट्रेन में चढ़ा और ट्रेन के खुलने के बाद वह बाहर लटककर खतरनाक स्टंट करने लगा फिर इसी दौरान पटरी के बगल में लगे खंभे से टकरा गया और उसकी मौत हो गई।  रूह कंपा देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है 
विज्ञापन


इस घटना का पूरा वीडियो रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए चेतावनी जारी करते हुए लिखा है कि ट्रेन में स्टंट ना करें ये गैरकानूनी है एवं जानलेवा भी सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में 26 दिसंबर को दिलशान नाम का युवक ट्रेन के बाहर लटक कर स्टंट करते हुए अपनी जान गंवा चुका है। अपनी सुरक्षा की अवहेलना करके ट्रेन के बाहर लटकना,चलती ट्रेन में चढ़ना, हादसे का बुलावा हो सकता है।
 
चेतावनी के बावजूद आए दिन मुंबई के लोकल ट्रेन में इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। स्टंट के चक्कर में अब तक कई बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed