फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dangerous crisis of drinking water in uttar pradesh

मेरठ से मोदी के बनारस तक, पीने के पानी का खतरनाक संकट

Wed, 27 Apr 2016 05:36 AM IST
शालू अग्रवाल/अमर उजाला, मेरठ
शालू अग्रवाल/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 27 Apr 2016 05:36 AM IST
सार

  • यूपी में तेजी से गिर रहा है भूमिगत जल का स्तर
  • प्रदेश में सर्वाधिक गिरावट मेरठ, गाजियाबाद में दर्ज
  • नोएडा, लखनऊ, वाराणसी में भी स्थिति चिंताजनक

विज्ञापन
dangerous crisis of drinking water in uttar pradesh
तेजी से गिर रहा है भूमिगत जल का स्तर - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। यदि समय रहते नहीं चेते तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। भूजल विभाग की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश जिलों में जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। मेरठ में सबसे अधिक 91 सेमी. प्रतिवर्ष जल स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस मामले में गाजियाबाद दूसरे और गौतमबुद्ध नगर तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


प्रदेश की राजधानी लखनऊ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी की हालत भी चिंताजनक है। इसके बाद औद्योगिक नगरी कानपुर और इलाहाबाद का नंबर है। औद्योगिक इकाइयों द्वारा अत्यधिक भूजल दोहन और भूजल रिचार्ज सिस्टम के अभाव को इसका उत्तरदायी माना जा रहा है। मेरठ में बड़ी आबादी वाले ब्लॉक डार्क जोन में हैं। जिले के पांच ब्लॉक रजपुरा, खरखौदा, माछरा, परीक्षितगढ़, मेरठ में क्रिटिकल स्थिति है। दौराला और हस्तिनापुर ब्लॉक भी सेमी क्रिटिकल जोन में है। रजपुरा ब्लॉक की स्थिति सबसे अधिक खराब है। यहां भूजल स्तर में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

 
यूपी के जिलों में जलस्तर में गिरावट की स्थिति
शहर --------------- भूजल गिरावट
मेरठ --------------- 91
गाजियाबाद --------------- 79
गौतमबुद्ध नगर --------------- 76
लखनऊ --------------- 70
वाराणसी --------------- 68
कानपुर --------------- 65
इलाहाबाद --------------- 62
मुजफ्फरनगर --------------- 49
आगरा --------------- 45
जौनपुर --------------- 37
नोट: आंकड़े सेमी. प्रति वर्ष में हैं। आंकड़ों का संग्रहण भूजल विभाग की ओर से किया गया है।

अधिकांश हैंडपंप सूखे, बचे हुए उगल रहे जहर

dangerous crisis of drinking water in uttar pradesh
30 प्रतिशत हैंडपंपों का पानी प्रदूषित
मेरठ में गिरते भूजल स्तर के कारण हैंडपंप भी सूख गए हैं। मेरठ शहर में लगभग 10 हजार हैंडपंप हैं, इसमें से 2 हजार हैंडपंप सूख चुके हैं। देहात में भी यही हालात हैं। जो हैंडपंप शेष हैं उनसे प्रदूषित जल आ रहा है। 30 प्रतिशत हैंडपंपों का पानी प्रदूषित है।

टीडीएस, लैड और आयरन मिला पानी हैंडपंपों से आ रहा है। इसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। जयभीम नगर, जलालपुर, कोल, अछरौंडा, छबड़िया आदि में हैंडपंपों से प्रदूषित पानी निकल रहा है। यूनिसेफ और जल निगम के सर्वे में भी इस बात का खुलासा हो चुका है। जिसके बाद 500 हैंडपंपों पर रेडमार्क करते हुए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया है।

संकट में हैं मेरठ
ब्लॉक --------------- क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) --------------- भूजल रिचार्ज (हेक्टेयर प्रति लीटर में) --------------- वार्षिक भूजल दोहन (हेक्टेयर प्रति लीटर में)

रजपुरा --------------- 18201 --------------- 4971.5 --------------- 5313
खरखौदा --------------- 19772 --------------- 8103 --------------- 8067
माछरा --------------- 21555 --------------- 8610 --------------- 7805
मेरठ --------------- 17010 --------------- 3715 --------------- 3422
परीक्षितगढ़ --------------- 27690 --------------- 10526 --------------- 9830
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed