नोटबंदी : मुंबई के डांस बारो में धड़ल्ले से चल रहे पुराने नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के 500-1000 के नोटों पर प्रतिबंध के बाद से ही देश को कैश की कमी से जूझना पड़ रहा है तो वहीं कुछ जगह ऐसी हैं जहां पुराने नोटों का अभी भी पहले की तरह ही इस्तेमाल किया जा रहा है।
इंडिया टूडे में छपी खबर के अनुसार, मुंबई और महाराष्ट्र में कई डांस बारो में गैर-कानूनी तरीके से पुराने 500-1000 के नोटों का धडल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। बिजनेसमैन, राजनेताओं और गैंगस्टर इन बारो में अपने काले धन का इस्तेमाल कर रहे हैं। बार मालिकों ने असली नोटों की तर्ज पर ही 20 रुपये के नकली नोटों को छपवाया है। डांस बार में इस्तेमाल होने वाले इन नोटों पर "चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया" और "मैं धारक को 20 रुपये खेल कूपन अदा करने का वचन देता हूं" लिखवाया है।
मालिकों द्वारा तैयार किए गए हैं 20 रुपये के नकली नोट
मुंबई और महाराष्ट्र के बारो में डांसर बैन हुए 500-1000 के पुराने नोटों के बदले ग्राहकों को 20 रुपये के नकली नोट थमा देती हैं। जिसके बाद ग्राहक नकली नोटों को उन पर बरसाता है। अगर कोई ग्राहक उन्हें 2000 रुपये के पुराने नोट देता है तो इसके बदले उन्हें 1800 के नकली नोट पकड़ा दिए जाते हैं।
इस पूरे काम में महिलाओं को रकम का 50 प्रतिशत हिस्सा दिया जाता है और बाकी का हिस्सा बार मालिकों का होता है। जिसके बाद यह महिलाएं अपने बैंक खातों में इन पुराने नोटों को जमा करवाती हैं। बारों में चल रहा ये लेन-देन बिना किसी बिल के होता है।
मुंबई और महाराष्ट्र के बार मालिक बिना किसी कानूनी डर के काले धन को ठिकाने लगाने का कम धडल्ले से हो रहा है यह धंधा कर रहे हैं। बारों के आस-पास पुलिस का भी कोई अधिकारी भी तैनात नहीं किया गया है।