फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Daljit Singh Chawdhary takes over as Director General of Sashastra Seema Bal

SSB DG: आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी ने संभाला एसएसबी महानिदेशक का पद, ACC ने 19 जनवरी को दिए थे नियुक्ति के आदेश

Tue, 23 Jan 2024 07:53 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 23 Jan 2024 07:53 PM IST
सार

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक के रुप में आईपीसी अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। एसएसबी अधिकारी ने बताया कि दलजीत सिंह चौधरी ने अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की है। 
 

विज्ञापन
Daljit Singh Chawdhary takes over as Director General of Sashastra Seema Bal
दलजीत सिंह चौधरी ने संभाला एसएसबी महानिदेशक का पद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक के रुप में आईपीसी अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। एसएसबी एक अर्धसैनिक बल है, जो नेपाल और भूटान के साथ सटी सीमाओं की रक्षा करता है।  बता दें महानिदेशक का पदभार संभालने से पहले दलजीत सिंह चौधरी को एसएसबी मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसएसबी अधिकारी ने बताया कि दलजीत सिंह चौधरी ने अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


कौन हैं दलजीत सिंह चौधरी
उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी अब तक दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। 58 वर्षीय अधिकारी चार बार पुलिस वीरता पदक विजेता हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 19 जनवरी को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। दलजीत सिंह चौधरी ने अपने कैडर राज्य उत्तर प्रदेश के अलावा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में भी काम किया है। वह नवंबर 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे सीआरपीएफ महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने दलजीत सिंह चौधरी को एसएसबी की कमान सौंपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एसएसबी?
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एक अर्धसैनिक बल है, जो नेपाल और भूटान के साथ सटी सीमाओं की रक्षा करता है। लगभग 90,000 एसएसबी गार्ड आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में कर्तव्यों का पालन करने के अलावा नेपाल (1,751 किलोमीटर) और भूटान (699 किलोमीटर) के साथ भारतीय सीमाओं की रक्षा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed