फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   dalit youth in gujrat was killed to harass girls not for keeping a horse

गुजरात: घोड़ा रखने की वजह से नहीं बल्कि इस वजह से मारा गया दलित युवक

Sun, 01 Apr 2018 11:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Apr 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
dalit youth in gujrat was killed to harass girls not for keeping a horse

गुजरात पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि भावनगर में मारे गए दलित युवक को इसलिए नहीं मारा गया कि वह दलित था बल्कि उसे इसलिए मारा गया क्योंकि वह घोड़े पर स्टंट करके स्थानीय लड़कियों को परेशान किया करता था। उसकी इस तरह की गतिविधियों के कारण गांव वाले बहुत परेशान थे। जिले के पुलिस अधिक्षक प्रवीण मल के मुताबिक जांच में पता चला है कि 21 साल के प्रदीप राठौड़ को इसलिए नहीं मारा गया कि वह दलित था या फिर ऊंची जाति के लोगों को उसके घोड़ा रखने से आपत्ति थी।

विज्ञापन


एफआईआर में यह दर्ज कराया गया है कि उसे अपने पास घोड़ा रखने के कारण मारा गया जबकि प्राथमिक जांच में ये सामने आया है यह असल वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि युवक के आपत्तिजनक व्यवहार के लिए भी बहुत सी शिकायतें की गईं थीं, शायद इसलिए कुछ लोगों ने उसे मार दिया। पुलिस ने आगे कहा कि वह आरोपियों को पकड़ने और उसकी हत्या की असल वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि घोड़ी खरीदने और उसकी सवारी करने के चलते दबंगों पर दलित युवक की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लड़कियों को करता था परेशान

dalit youth in gujrat was killed to harass girls not for keeping a horse

हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान युवक के चरित्र को लेकर उन्हें बहुत सी शिकायतें मिलीं। कुछ गांव वालों ने इस बात की भी शिकायत की कि जब भी उसके आस-पास लड़कियां होती थी तो वह घोड़े और मोटरसाइकिल से स्टंट किया करता था। वह लड़कियों को परेशान करने के साथ ही झगड़ा भी किया करता था जिस कारण लोग उससे परेशान हो चुके थे।

दो महीने पहले गांव टींबी में रहने वाला 21 साल का प्रदीप राठोड घोड़ी खरीदकर लाया था। आरोप है कि जब भी शाम को वह घोड़ी से अपने खेत की ओर निकलता तो गांव के दबंग लोग उसे घोड़ी पर बैठने से मना करते और धमकी देते थे। बृहस्पतिवार को भी वह हमेशा की तरह घोड़ी से खेत पर गया और कहा कि वह रात में लौटेगा। देर रात तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई।

शुक्रवार सुबह प्रदीप और घोड़ी दोनों के शव गांव के बाहर मिले। गुजरात के सामाजिक न्याय मंत्री ईश्वर परमार ने जिले के डीएम और एसपी को जल्द जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed