आरे में पेड़ कटने पर घमासान जारी, हिरासत में लिए गए प्रकाश आंबेडकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ काटने पर राजनीति घमासान भी शुरू हो चुका है। कांग्रेस और शिवसेना के बाद अब दलित नेता प्रकाश आंबेडकर भी इसमें कूद पड़े हैं। शनिवार को 29 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को पुलिस ने दलित नेता प्रकाश आंबडेकर को भी हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
The @VBAforIndia has been against the Aarey tree-cutting from the start. I went there to protest & ask the govt some valid questions. I have been detained & not arrested. I am currently at Powai police station. Don’t believe rumours & I appeal to everyone to maintain law & order. pic.twitter.com/dX9NEymkgi
— Prakash Ambedkar (@Prksh_Ambedkar) October 6, 2019
वह पेड़ काटने का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का समर्थन करने के लिए आरे कॉलोनी आए थे। उनका आरोप है कि महाराष्ट्र सरकार पेड़ काटने के खिलाफ लोगों की आवाज दबाने के लिए 'शक्ति' का इस्तेमाल कर रही है। शनिवार को पुलिस ने पूरे क्षेत्र में धारा 144 लगा रखी है। हिरासत से रिहा होने के बाद वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि आरे कॉलोनी की हरियाली प्रदूषण को कम करने में मदद करती है। मगर सरकार कार्यकर्ताओं को चुप कराने के लिए शक्ति का प्रयोग कर रही है।