{"_id":"5a6334644f1c1ba3268b55b4","slug":"dalit-groups-attempt-to-block-anant-kumar-hegde-s-car-over-his-remarks-on-constitution-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: संविधान पर टिप्पणी मामले में केंद्रीय मंत्री की कार रोकने का प्रयास ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: संविधान पर टिप्पणी मामले में केंद्रीय मंत्री की कार रोकने का प्रयास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Jan 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
कर्नाटक के संविधान पर टिप्पणी करने के मामले में शनिवार (20 जनवरी) को केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की कार को रोकने का प्रयास किया गया है। राज्य के दलित समूह ने बलारी में केंद्रीय मंत्री का काफिला रोकने का प्रयास कर अपना विरोध जताया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिसंबर महीने में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री ने कर्नाटक में एक सभा में कहा था वह संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बदलाव करना पड़ेगा। 49 वर्षीय हेगड़े ने आगे कहा था कि एक नया चलन शुरू हो गया है, जिसमें लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने की कोशिश करते हैं। उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा कि उन्हें खुशी होती यदि लोग खुद को गर्व से कहते कि वह मुस्लिम हैं या ईसाई हैं या लिंगायत, ब्राह्मण या हिंदू हैं। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी और कई दलित समूहों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया था। कर्नाटक में कुछ ही महीने बाद विधानसभा का चुनाव होना है। जिसको लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दलों के बीच में तीखी बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Dalit groupshttps://www.amarujala.com/tags/Anant-Kumar-Hegde protest, attempt to block Union Minister Anant Kumar Hegde's car in Ballari over his remarks on constitution #Karnataka pic.twitter.com/6O80w3yRL8
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 20, 2018