फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalit govt employee falls at feet of upper caste man in Coimbatore video goes viral

शर्मनाक: सरकारी कर्मचारी ने एक शख्स के पैर में गिरकर मांगी माफी, वीडियो वायरल

Sun, 08 Aug 2021 09:16 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 08 Aug 2021 09:16 AM IST
सार

जाति के आधार पर कथित भेदभाव का ये मामला कोयंबटूर के अन्नूर के ओट्टयारपालायम गांव का है।  सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Dalit govt employee falls at feet of upper caste man in Coimbatore video goes viral
पैर पर गिरा सरकारी कर्मचारी - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में इंसानियत को शर्मसार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक सवर्ण जाति के व्यक्ति पर आरोप है कि उसने एक दलित सरकारी कर्मचारी को अपने पैर में गिरकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  जाति के आधार पर कथित भेदभाव का ये मामला कोयंबटूर का है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति लकड़ी के बेंच पर बैठा है और कुर्ता-धोती पहना व्यक्ति उसके पैर पर गिरकर माफी मांग रहा है। कुछ देर बाद साथ में खड़ा व्यक्ति उसे उठाता है, लेकिन दोनों वह हाथ जोड़कर फिर से बेंच पर बैठे व्यक्ति के पैरों पर गिर रोने लगता। साथ ही अपने सिर को दोनों हाथों से पीटने लगता है, इसी दौरान एक महिला बेंच पर बैठे शख्स को कुछ समझा रही हैं। हालांकि, जो बातचीत हो रही है वह तमिल भाषा में है।
विज्ञापन

 
एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो कोयंबटूर के अन्नूर  के ओट्टयारपालायम गांव का है।  6 अगस्त को गोपालसामी जमीन के कागजात को सत्यापित कराने के लिए ग्राम प्रशासन ऑफिस पहुंचता है, इसी दौरान गोपालसामी की अधिकारी कलई सेल्वी और मुथुसामी से बहस हो जाती है। दरअसल, गोपालसामी से मुथुसामी जब जमीन के सभी कागज दिखाने की मांग करते हैं तो वह इनकार कर देता है। इस पर गोपालसामी दोनों अधिकारियों के साथ बहस करने लगता हैं।


ग्रामीण और अधिकारी के बीच बहस
मुथुसामी कहते हैं कि वह महिला अधिकारी से इस तरह पेश नहीं आए, जिसपर गोपालसामी और गुस्सा जाता है और  मुथुसामी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगता है। हालात बिगड़ते देख मुथुसामी गोपालसामी के पैर में गिरकर माफी मांगने लगता है। हालांकि, गोपालसामी खुद ही अधिकारी मुथुसामी को उठाता है और अपनी गलती स्वीकार कर ऐसा नहीं करने की बात कहता है। फिर भी मुथुसामी जमीन पर गिरकर रोने लगता है। इस दौरान वहां मौजूद कोई शख्स इस घटना को रिकॉर्ड कर लेता है और उसे सोशल मीडिया पर डाल देता है। घटना सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed