फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalit child went temple from Miyapura village in Koppal to seek God blessings on his birthday, family fined 35000

शर्मनाक: जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने मंदिर गया दलित बच्चा, परिवार पर लगा 35 हजार रुपये का जुर्माना

Wed, 22 Sep 2021 12:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 22 Sep 2021 12:59 PM IST
सार

कर्नाटक के कोप्पल के मियापुरा गांव में एक चार साल के दलित बच्चे के मंदिर में प्रवेश करने के लिए 25,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। साथ ही उसे मंदिर परिसर को साफ करने के लिए 10,000 रुपये का भुगतान करने के लिए भी कहा गया।

विज्ञापन
Dalit child went temple from Miyapura village in Koppal to seek God blessings on his birthday, family fined 35000
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सरकार दलितों की सुरक्षा के लिए भले ही कितने ही कठोर कानून क्यों न बना लें लेकिन इसका असर लोगों पर कम ही दिखाई दे रहा है। ताजा मामला है कर्नाटक का जहां दलित परिवार का एक बच्चा अपने जन्मदिन पर पूजा करने के लिए मंदिर गया था, जिसकी भनक गांव वालों को लग गई। फिर क्या था आस पास के लोगों को दलित बच्चे का इस तरह से मंदिर जाना नागवार गुजरा और उसके परिवार पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।

विज्ञापन


क्या है मामला
कर्नाटक के कोप्पल के मियापुरा गांव में एक दलित परिवार के चार साल के बेटे द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर मंदिर में प्रवेश करने के लिए 25,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। साथ ही उसे मंदिर परिसर की सफाई के लिए 10,000 रुपये का भुगतान करने के लिए भी कहा गया। वहीं मामले का पता चलते ही चन्नादासर समुदाय के सदस्यों ने तब पुलिस से संपर्क किया और जुर्माना लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन


मामला दर्ज
कोप्पल के एसपी टी श्रीधर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पांच लोगों को हिरासत में भी गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं कार्रवाई को देखते हुए गांव के बुजुर्गों ने माफी मांगी और कहा कि यह गलतफहमी के कारण हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed