...जब महिलाओं ने दलाई लामा से पूछा उनकी 'जवां त्वचा' का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की जितनी उम्र है, वह उससे कम के नजर आते हैं। शांत चित्त दलाई लामा के चेहरे पर हमेशा एक मीठी मुस्कान रहती है, जिससे उनकी बढ़ती उम्र कम ही नजर आती है। रविवार को एक कार्यक्रम में महिलाओं ने उनसे उनकी 'जवां त्वचा' का राज पूछ लिया। फिर क्या था, उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया कि सब ठहाका मारकर हंसने लगे।
समचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक दलाई लामा ने मजाकिया मूड में कहा कि वह अपनी खूबसूरत त्वचा राज बनाए रखना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, लोग मुझसे मेरी उम्र के बारे में पूछते हैं जो कि 80 वर्ष है, लेकिन मैं 70 वर्ष का लगता हूं, फिर वे मुझसे इसका राज पूछते हैं। मैं उनसे कहता हूं कि यह मेरा राज है जो मैं आपसे जाहिर नहीं करूंगा।" यह बात सुनकर लोगों ने खूब ठहाके लगाए।
उन्होंने आगे कहा, "सबसे जरूरी मानसिक शांति है। अंदर की खूबसूरती, बाहर की खूबसूरती से ज्यादा मायने रखती है।
'महिलाएं जैविक रूप से ज्यादा मजबूत होती हैं'
दलाई लामा गुवाहाटी विश्वविद्यालय में 'आधुनिक समय में प्राचीन भारतीय ज्ञान' विषय पर आधारित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं की तरफ से महिला एंकर ने जब उनसे उनकी त्वचा की खूबसूरती के बारे में पूछा तो दलाई लाम के जवाब से माहौल खुशनुमा हो गया।
नोबेल पुरस्कार विजेता ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। महिलाओं को मानवता के प्रति और सजग होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी मां उनकी पहली टीचर (शिक्षिका) थीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं जैविक रूप से ज्यादा मजबूत होती हैं।