{"_id":"60fa119e8ebc3e5823712c39","slug":"dalai-lama-advisers-and-nscn-leader-listed-as-potential-targets-of-pegasus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: दलाई लामा के सलाहकार व एनएससीएन नेता भी हो सकते हैं पेगासस के शिकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिपोर्ट: दलाई लामा के सलाहकार व एनएससीएन नेता भी हो सकते हैं पेगासस के शिकार
Fri, 23 Jul 2021 06:17 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:17 AM IST
सार
दलाई लामा के सलाहकारों में तेम्पा सेरिंग भी हैं जो पेगासस के शिकार हो सकते हैं। वे लंबे समय तक दिल्ली में दलाई लामा के दूत के तौर पर रहे हैं।
विज्ञापन
दलाई लामा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेगासस जासूसी मामले की रिपोर्ट में कुछ और नाम सामने आए हैं। इसमें तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के सलाहकारों और नगालिम राष्ट्रीय समाजवादी परिषद (एनएससीएन) के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दुबई की राजकुमारी शेख लतीफा के कई करीबियों की जासूसी की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
गार्जियन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एनएसओ समूह के निशाने पर भारत में निर्वासित सरकारों के अध्यक्ष, एक दूसरे आध्यात्मिक बौद्धिक नेता के स्टाफ लोबसांग सांगे और ग्यालवांग करमापा का भी नाम आया है।
विज्ञापन
दलाई लामा के सलाहकारों में तेम्पा सेरिंग भी हैं। वे लंबे समय तक दिल्ली में दलाई लामा के दूत के तौर पर रहे हैं। इनके अलावा तेनजिन ताख्ला, चिमेय रिग्जेन और सेमढोंग रिनपोचे का भी नाम है।
विज्ञापन
एक अन्य रिपोर्ट में एनएससीएन नेता आईसेक म्युवाह, एटेम वाशुम, अपम म्युवाह, एंथोनी शिमरे और फुनथिंग शिमरांग का भी नाम था। वहीं नगा राष्ट्रीय राजनीतिक समूहों (एनएनपीजी) के संयोजक एन किटोवी झिमोमी का भी नाम है। झिमोमी के साथ मोदी सरकार 2017 के अंत में संभावित नागा मुद्दे का समाधान तलाशने के लिए बातचीत कर रही है।