फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Daily wagers will also pay for weekly holidays

खुशखबरी: अब दैनिक वेतनभोगियों को साप्ताहिक अवकाश के दिन का भी मिलेगा वेतन

Mon, 25 Jul 2016 04:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jul 2016 04:29 AM IST
विज्ञापन
Daily wagers will also pay for weekly holidays

केंद्रीय विभागों में तैनात दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के लिए राहत वाली खबर है। अब उन्हें साप्ताहिक अवकाश का भी वेतन मिलेगा। अब तक यह व्यवस्था सिर्फ उन्हीं विभागों में लागू थी, जहां छह दिन का कार्यदिवस था लेकिन अब पांच दिन के कार्यदिवस वाले विभागों में तैनात कर्मचारियों को भी एक दिन के साप्ताहिक अवकाश का भुगतान किया जाएगा। हालांकि इसके लिए कर्मचारियों को निर्धारित मानक पूरे करने होंगे।

विज्ञापन


इस बाबत केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब तक यही व्यवस्था रही है कि जिन केंद्रीय विभागों में छह दिन का कार्यदिवस है, वहां एक दिन के साप्ताहिक अवकाश का कर्मचारियों को भुगतान किया जाता है, लेकिन पांच दिन के कार्यदिवस वाले विभागों में तैनात दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश का भुगतान नहीं मिलता था।
विज्ञापन


ज्यादातर केंद्रीय विभागों में पांच दिन का ही कार्य दिवस होता है, सो साप्ताहिक अवकाश का वेतन न पाने वालों की संख्या काफी बड़ी थी। अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैट को दिया आदेश

Daily wagers will also pay for weekly holidays

भारत सरकार ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) हैदराबाद के एक आदेश को आधार बनाकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि जिन विभागों में पांच दिन का कार्यदिवस है, वहां दो में से एक साप्ताहिक अवकाश का वेतन कर्मचारियों को दिया जाएगा।

साथ में यह शर्त होगी कि कर्मचारी ने संबंधित सप्ताह में कम से कम 40 घंटे काम किया हो। आल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट एसोसिएशन के पूर्व सहायक महासचिव हरिशंकर तिवारी ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed