फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Daily Covid cases in country highest in 149 days active cases increased to 9,433

Coronavirus: 149 दिन बाद देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले, सात की मौत, जानें सरकार ने क्या कहा?

Sun, 26 Mar 2023 12:33 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 26 Mar 2023 12:33 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को देश में सात लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। इनमें तीन केरल, दो महाराष्ट्र और एक गुजरात से थे। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा देश में पांच लाख तीस हजार 831 हो गया है। 

 

विज्ञापन
Daily Covid cases in country highest in 149 days active cases increased to 9,433
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। 149 दिन बाद देश में सबसे ज्यादा संक्रमितों की पहचान हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को देशभर में कोरोना के 1890 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 9433 हो गई है। मतलब अब देश में नौ हजार 433 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इसके पहले पिछले साल 28 अक्तूबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 2208 लोग संक्रमित पाए गए थे। 
विज्ञापन


 

कोरोना से सात लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को देश में सात लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। इनमें तीन केरल, दो महाराष्ट्र और एक गुजरात से थे। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा देश में पांच लाख तीस हजार 831 हो गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा
देश में कोरोना मरीजों के मिलने का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। डेली और वीकली पॉजिटिविटी रेट में भी वृद्धि दर्ज हुई है। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 1.56 प्रतिशत हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.29 प्रतिशत पहुंच गया है। 

 
विज्ञापन

अब तक 4.47 करोड़ से ज्यादा लोग हुए संक्रमित
देश में अब तक चार करोड़ 47 लाख 147 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 0.02 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है, जबकि 98.79 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार, अब तक 220.65 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। 

 

मंत्रालय ने क्या कहा?
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 और 11 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की योजना बना रही है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सभी जिलों के सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की स्वास्थ्य इकाइयां इस मॉकड्रिल में भाग लेंगे। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि 27 मार्च को होने वाली वर्चुअल मीटिंग में मॉक ड्रिल के सटीक विवरण के बारे में राज्यों को जानकारी दी जाएगी। 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और ICMR के महानिदेशक डॉ राजीव बहल द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि फरवरी के मध्य से देश में COVID-19 मामलों में क्रमिक लेकिन निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इस समय, देश में अधिकांश कोरोना मामले केरल (26.4 प्रतिशत), महाराष्ट्र (21.7 प्रतिशत), गुजरात (13.9 प्रतिशत), कर्नाटक (8.6 प्रतिशत) और तमिलनाडु (6.3 प्रतिशत) जैसे कुछ राज्यों द्वारा रिपोर्ट किए जा रहे हैं। 

 

टेस्टिंग को बढ़ावा देने का भी दिया निर्देश
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी एक संयुक्त एडवाइजरी में कहा गया है कि पिछले कई हफ्तों में कुछ राज्यों में COVID-19 की टेस्टिंग में गिरावट आई है। साथ ही यह भी पाया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित मानकों की तुलना में वर्तमान में परीक्षण स्तर अपर्याप्त हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने सभी राज्यों को कोरोना जांच में बढ़ावा देने और लक्षणों की जानकारी देने के लिए भी कहा है।

 

मॉकड्रिल में शामिल हों सभी जिलों की स्वास्थ्य इकाइयां
इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल में सभी राज्यों को शामिल होने के लिए भी कहा गया है। अप्रैल की 10 और 11 तारीख को होने वाली मॉकड्रिल में आईसीयू बेड, मेडिकल इक्विपमेंट्स, ऑक्सीजन और मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। 

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह
इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के परामर्श के मुताबिक लोगों को कोविड के लिए तय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही लोगों से भीड़भाड़ और बंद स्थानों में मास्क पहनने की सलाह दी है। साथ ही इसमें बार-बार साबुन से हाथ धोने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed