{"_id":"69d0c08a8e4389578b0289c1","slug":"dadra-and-nagar-haveli-nitrogen-gas-warehouse-explosion-many-dead-injured-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadra: दादरा नगर हवेली में नाइट्रोजन गैस के गोदाम में भीषण विस्फोट, चार की मौत और कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dadra: दादरा नगर हवेली में नाइट्रोजन गैस के गोदाम में भीषण विस्फोट, चार की मौत और कई घायल
Sat, 04 Apr 2026 01:10 PM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Nitin Gautam
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:10 PM IST
सार
केंद्र शासित दादरा नगर हवेली में शनिवार को एक नाइट्रोजन गैस के गोदाम में धमाका हो गया। इस धमाके से गोदाम की इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके में चार लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
दादरा नगर हवेली में गैस गोदाम में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र शासित क्षेत्र दादरा और नगर हवेली में शनिवार को एक नाइट्रोजन गैस के गोदाम में भीषण धमाका हो गया। इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हैं। धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया और तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस धमाके के कारणों की जांच कर रही है। दादरा नगर हवेली के कलेक्टर ने धमाके में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस धमाके के कारणों की जांच कर रही है। दादरा नगर हवेली के कलेक्टर ने धमाके में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
VIDEO | A nitrogen gas warehouse explosion in Dadra claims four lives and leaves six others injured. Visuals from the spot. More details awaited.
विज्ञापन विज्ञापन
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Dadra pic.twitter.com/pmE3XT6FuX — Press Trust of India (@PTI_News) April 4, 2026