फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dabur same-sex marriage ad on Karwa Chauth leaves netizens furious

डाबर के विज्ञापन पर तहलका: समलैंगिक जोड़ा मना रहा करवाचौथ, लोग बोले- ये हमारी संस्कृति के खिलाफ

Sun, 24 Oct 2021 09:54 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 24 Oct 2021 09:54 AM IST
सार

देश भर में आज यानी 24 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं अपनी पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।

विज्ञापन
Dabur same-sex marriage ad on Karwa Chauth leaves netizens furious
समलैंगिक जोड़ा मना रहा करवाचौथ - फोटो : social media

विस्तार

देश भर में आज यानी 24 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले डाबर का एक नया विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विज्ञापन में दो युवतियों को एक साथ करवाचौथ मनाते दिखाया गया है। डाबर के उत्पाद फेम क्रीम गोल्ड ब्लीच द्वारा जारी किए गए इस विज्ञापन में एक महिला दूसरे के चेहरे पर ब्लीच लगा रही है। दोनों इस त्योहार के महत्व और इसके पीछे के कारण पर भी चर्चा करती हैं। इस बीच एक और महिला इन दोनों की बातचीत में शामिल हो जाती है और दोनों को रात में पहनने के लिए एक-एक साड़ी देती है। विज्ञापन के अंत में दोनों महिलाओं को पारंपरिक छलनी और उनके सामने पानी से सजी एक थाली के साथ एक-दूसरे को देखते हुए दिखाया गया है, इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वे एक-दूसरे की जीवनसाथी हैं। इस विज्ञापन को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन





विज्ञापन


एक यूजर ने लिखा, 'वेलडन, फेम/डाबर! रूढ़िवादी ब्रांड द्वारा अक्सर आलोचना किए जाने वाले त्योहार के लिए एक अच्छी फिल्म।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वे पश्चिमी विचारों को दिखाकर हिंदू रीति-रिवाजों को बदनाम क्यों कर रहे हैं? यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि समावेशी विज्ञापन केवल हिंदू त्योहारों और परंपराओं के साथ किए जा सकते हैं क्योंकि हिंदू धर्म भेदभाव नहीं करता है और सभी को स्वीकार करता है।' बता दें कि करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं अपनी पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed