फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dabolim and Mopa airports in Goa to function simultaneously: Union minister V K Singh

Goa Airports: डाबोलिम और मोपा दोनों एयरपोर्ट एक साथ करेंगे काम, केंद्रीय मंत्री ने अटकलों को किया खत्म

Wed, 02 Nov 2022 03:53 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: Amit Mandal Updated Wed, 02 Nov 2022 03:53 PM IST
सार

गोवा के मोपा में नए हवाई अड्डे को चालू करने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि सीएम सावंत पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके बारे में लिख चुके हैं और इसके उद्घाटन की तारीख जल्द ही तय की जाएगी।

विज्ञापन
Dabolim and Mopa airports in Goa to function simultaneously: Union minister V K Singh
डाबोलिम एयरपोर्ट, गोवा - फोटो : एयरइंडिया

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी के सिंह ने कहा कि मौजूदा डाबोलिम हवाईअड्डा और गोवा में नया मोपा हवाईअड्डा दोनों एक साथ काम करेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे की मौजूदगी में यहां एक संवाददाता सम्मेलन में वीके सिंह ने कहा कि इन हवाईअड्डों पर यातायात प्रबंधन इस तरह से किया जाएगा कि इनमें से किसी को भी नुकसान न हो। विपक्षी दलों ने पहले संदेह जताया था कि मोपा में नया हवाईअड्डा चालू होने के बाद डाबोलिम हवाईअड्डे को बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


मोपा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख जल्द होगी तय  
गोवा के मोपा में नए हवाई अड्डे को चालू करने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि सीएम सावंत पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके बारे में लिख चुके हैं और इसके उद्घाटन की तारीख जल्द ही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों में से किसी भी हवाईअड्डे का प्रबंधन खुद कोई फैसला नहीं ले सकता। वर्तमान में केवल 70 उड़ानें दैनिक आधार पर वास्को शहर के डाबोलिम में स्थित हवाई अड्डे पर उतरती हैं, जो गोवा के दक्षिणी भाग में एक सिविल एन्क्लेव है। यहां सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक किसी भी लैंडिंग की अनुमति नहीं है। मुख्यमंत्री सावंत ने इस साल जुलाई में कहा था कि मोपा हवाई अड्डे के चालू होने के बाद गोवा में उतरने वाली उड़ानों की संख्या 150 हो जाएगी।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना करती है डाबोलिम हवाई अड्डे का प्रबंधन
डाबोलिम में हवाई अड्डे का प्रबंधन भारतीय नौसेना द्वारा किया जाता है, जबकि मोपा हवाई अड्डे का संचालन जीएमआर समूह द्वारा किया जाएगा। सिंह ने कहा कि दोनों हवाईअड्डे सरकारी संपत्तियां हैं और केंद्र सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है कि दोनों हवाईअड्डे एक साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों हवाईअड्डों पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें पहुंचेंगी। मंत्री ने कहा कि यदि आप पर्यटन क्षेत्र में विकास देखना चाहते हैं, तो हमें बेहतर कनेक्टिविटी की आवश्यकता है। इससे पहले गोवा के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और मोपा में नया एयरपोर्ट  शुरू होने के बाद डाबोलिम हवाई अड्डे के पूर्ण उपयोग के मुद्दे पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 26 अक्टूबर को गोवा के मोपा में नए हवाई अड्डे के लिए हवाई अड्डा लाइसेंस जारी किया था, जिससे वहां से जल्द ही वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। नया हवाई अड्डा गोवा के उत्तरी भाग में पणजी से लगभग 35 किलोमीटर दूर होगा। जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड (जीएएल) ने नवंबर 2016 में गोवा सरकार के साथ मोपा में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परियोजना के विकास और संचालन के लिए एक रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

कैबिनेट ने लगाई मुहर : ईटानगर हवाई अड्डे का नाम अब डोनी पोलो
केंद्रीय कैबिनेट के होलोंगी ईटानगर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नाम बदलकर डोनी पोलो हवाई अड्डा करने वाले अरुणाचल प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देदी। यह लोगों की परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक सूर्य-डोनी और चंद्रमा पोलो के प्रति सम्मान को दर्शाता है। भारत सरकार ने कोरोना से पहले 2019 में इस हवाई अड्डे के विकास के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। इसे केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 646 करोड़ की लागत से विकसित किया है।

पीएम ने कहा-फैसला पूर्वोत्तर की जीवंत परंपराओं के जश्न की प्रतिबद्धता का प्रतीक 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा, ईटानगर में नए हवाई अड्डे का नाम डोनी पोलो हवाई अड्डा रखने का कैबिनेट का फैसला पूर्वोत्तर की जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं का जश्न मनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

इस हवाईअड्डे से कनेक्टिविटी में सुधार होगा और अरुणाचल प्रदेश में वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, पेट्रोल में मिश्रण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इथेनॉल की कीमत में वृद्धि एक महत्वपूर्ण निर्णय है, जिसका लाभ चीनी उद्योग से जुड़े लोगों और मेहनती गन्ना किसानों को मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed