{"_id":"5b90f835867a557eb206179f","slug":"dabholkar-murder-cbi-arrests-key-accused-in-gauri-lankesh-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाभोलकर हत्या: सीबीआई ने लंकेश हत्याकांड के प्रमुख आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दाभोलकर हत्या: सीबीआई ने लंकेश हत्याकांड के प्रमुख आरोपी को पकड़ा
एजेंसी, मुंबई
Updated Thu, 06 Sep 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में अमोल काले को हिरासत में लिया है। अमोल पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड मामले में प्रमुख आरोपी है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि सीबीआई को आशंका है कि अमोल दाभोलकर की हत्या का मास्टरमाइंड हो सकता है। अमोल को कर्नाटक पुलिस के विशेष जांच दल ने लंकेश हत्या मामले में इस साल मई में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
अमोल को पुणे जिले की अदालत में पेश किया जाएगा। मालूम हो कि दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि गौरी लंकेश की 5 सितंबर 2017 को उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन