फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DA is 125 per cent under the Seventh Pay Commission

सातवें वेतन आयोग के तहत 125 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता

Fri, 05 Aug 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
DA is 125 per cent under the Seventh Pay Commission
7 pay commission report

केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन के तहत 125 फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) को मूल वेतन में मर्ज कर दिया है। इसके साथ ही डीए शून्य हो गया है और जुलाई में डीए की नए सिरे से गणना होगी। सातवें वेतन आयोग में अब डीए गणना नए फार्मूले के आधार पर होगी। इसके तहत महंगाई कम बढ़ेगी लेकिन डीए वृद्धि के तहत मिलने वाली रकम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

 

DA is 125 per cent under the Seventh Pay Commission

दरअसल, छठवें वेतन आयोग के तहत मूल वेतन पर डीए वृद्ध का लाभ मिलता था लेकिन अब पूरे वेतन पर मिलेगा। उदाहरण के तौर पर छठवें वेतन आयोग में किसी कर्मचारी का मूल वेतन 10 हजार रुपये था, तो सात फीसदी डीए बढ़ोतरी पर उसे 700 रुपये डीए मिलता। सातवें वेतन आयोग में उसी कर्मचारी का अब कुल वेतन 25,700 रुपये होगा। अगर 25,700 रुपये पर सात फीसदी डीए वृद्धि का लाभ दिया जाता तो वास्तविक रकम बहुत ज्यादा हो जाती, सो इस परिस्थिति से निपटने के लिए डीए गणना के फार्मूले में ही संशोधन कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

DA is 125 per cent under the Seventh Pay Commission

पहले अगर सात फीसदी डीए बढ़ता तो नए फार्मूले पर डीए तीन से चार फीसदी बढ़ेगा। उदाहरण के अनुरूप नई व्यवस्था में महंगाई दर कम बढ़ेगी और आंकड़े साबित करेंगे कि लोगों को महंगाई से राहत मिल रही है लेकिन ऐसा होगा नहीं। कुल वेतन पर तीन से चार फीसदी डीए बढ़ने पर वास्तविक रकम उतनी ही होगी, जितनी छठवें वेतन आयोग के तहत सात फीसदी डीए वृद्धि पर मिलती थी।

विज्ञापन

DA is 125 per cent under the Seventh Pay Commission

वर्षों से डीए गणना का सटीक आंकलन कर रहे आल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट एसोसिएशन के पूर्व सहायक महासचिव हरिशंकर तिवारी का कहना है कि डीए गणना का फार्मूला संशोधित हो गया है लेकिन सरकार ने स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं की है। हालांकि यह तय है कि बदली हुई व्यवस्था में जुलाई 2016 से महंगाई दर पहले के मुकाबले कम बढ़ेगी। यानी आंकड़ों में महंगाई से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed