{"_id":"57af8dd74f1c1bf619ee4b1b","slug":"d-raja-slams-modi-for-cheating-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी स्वदेशी के हिमायती, फिर क्यों बढ़ा रहे हैं विदेशी निवेश: डी. राजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी स्वदेशी के हिमायती, फिर क्यों बढ़ा रहे हैं विदेशी निवेश: डी. राजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
Updated Sun, 14 Aug 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
डी राजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव / सांसद डी राजा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को पूरी तरह से फेल बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रति आम जनता में रोष है। नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में ऐसा व्यवहार किया, जैसे वह उसके जूनियर पार्टनर बनने जा रहे हों।
विज्ञापन
न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर देशभर में दो सितंबर को हड़ताल होगी। यह बात उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कोई वादा पूरा नहीं किया। महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। देश की आंतरिक नीति फेल है, खेती का बुरा हाल है।
विज्ञापन
रक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश बढ़ाया जा रहा है। मोदी ने काला धन वापस लाने समेत कई वादे किए थे। यूपी में दलितों पर हमले हो रहे हैं। गुजरात में हमले हो रहे हैं और कश्मीर की स्थिति भी खराब है। उन्होंने कहा कि उप्र, पंजाब, मणिपुर और गुजरात में जल्द चुनाव होने हैं, लेकिन भाजपा में खलबली मची है।
विज्ञापन