फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Tej to turn into ‘very severe cyclonic storm’ before noon today: IMD news and updates

Tej Cyclone: गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ 'तेज', भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कही ये बात

Sun, 22 Oct 2023 03:38 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 22 Oct 2023 03:38 PM IST
सार

Tej Cyclone: मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, ''वीएससीएस (बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान) तेज 21 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर सोकोत्रा (यमन) से करीब 330 किलोमीटर पूर्वी क्षेत्र, सलालाह (ओमान) से 690 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और अल घैदा (यमन) से 720 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में केंद्रित था।"

विज्ञापन
Cyclone Tej to turn into ‘very severe cyclonic storm’ before noon today: IMD news and updates
तेज चक्रवाती तूफान - फोटो : Pixabay

विस्तार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अरब सागर के ऊपर बन रहे चक्रवात 'तेज' के रविवार दोपहर से पहले बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (वीएससीएस) में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, ''वीएससीएस (बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान) तेज 21 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर सोकोत्रा (यमन) से करीब 330 किलोमीटर पूर्वी क्षेत्र, सलालाह (ओमान) से 690 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और अल घैदा (यमन) से 720  किलोमीटर दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। आईएमडी ने एक्स पर अपने हैंडल से पोस्ट किया, " तूफान  22 अक्टूबर की दोपहर तक एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।"

विज्ञापन

अरब सागर के ऊपर बना तूफान 25 अक्टूबर को तड़के अल घैदाह (यमन) और सलालाह (ओमान) के बीच से गुजरने की संभावना है। आईएमडी ने आगे कहा कि अगले 24 घंटों में इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, "बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डब्ल्यूएमएल दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और यह 21 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात साढ़े दस बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है, जो पारादीप (ओडिशा) से करीब 620 किलोमीटर दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 780 किलोमीटर दक्षिण और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 900 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्रवात दक्षिण ओमान और उससे सटे यमन के तटों की ओर बढ़ रहा
इससे पहले मौसम एजेंसी ने कहा था कि दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र दबाव का क्षेत्र बन गया है और इसके रविवार तक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिण ओमान और उससे सटे यमन के तटों की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी
आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक दबाव का क्षेत्र बन गया है। आगे दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में तब्दील हो जाएगा और कल तक यह और तेज हो सकता है व चक्रवात तूफान बन सकता है। तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 23-25 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि समुद्र की स्थिति बहुत खराब है। यह मछुआरों और जहाजों के लिए सुरक्षित नहीं है, इसलिए हम लगातार चेतावनी जारी कर रहे हैं, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाना चाहिए और जो समुद्र में हैं उन्हें तुरंत वापस आना चाहिए।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कम तीव्रता वाले चक्रवात में तब्दील होने की संभावना
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव 24 अक्तूबर तक कम तीव्रता वाले चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में कहा कि यह दबाव ओडिशा के पारादीप से लगभग 610 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। इसके अगले 24 घंटे में गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है। यह उसके अगले 12 घंटे में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और फिर अगले तीन दिनों में बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल तटों की ओर बढ़ेगा।

बहुत कमजोर रहने की संभावना
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि एक चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है, लेकिन इसके बहुत कमजोर रहने की संभावना है। इसका ओडिशा पर मामूली प्रभाव पड़ेगा, जिससे हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। समुद्र में यह राज्य के तट से लगभग 200 किलोमीटर दूर होगा।

ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
उन्होंने बताया कि तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से 23 अक्तूबर को तटीय ओडिशा में कुछ स्थानों पर और 24-25 अक्तूबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed