फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Tauktae, 16 People Stranded on Two Vessels Rescued by Coast Guard in Gujarat

'ताउते' चक्रवात: गुजरात में तटरक्षकों ने दिखाई बहादुरी, समुद्र में फंसे दो वाहनों से 16 लोगों को बचाया

Tue, 18 May 2021 05:53 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 18 May 2021 05:53 PM IST
सार

बेहद खराब मौसम के बीच भारतीय तटरक्षकों ने बहादुरी दिखाते हुए एक नौका के आठ मछुआरे समेत 16 लोगों को बचा लिया।

विज्ञापन
Cyclone Tauktae, 16 People Stranded on Two Vessels Rescued by Coast Guard in Gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय तटरक्षकों ने ताउते चक्रवात के चलते गुजरात के वेरावल बंदरगाह के निकट समुद्र में फंसी मतस्य नौका में सवार आठ मछुआरों को मंगलवार को बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं इसके अलावा तटरक्षक बल के दो चेतक हेलीकॉप्टरों ने बेहद खराब मौसम के बीच (पड़ोसी महाराष्ट्र) के सतपति तट के निकट समुद्र में फंसे 'गल कंस्ट्रक्टर' जहाज के चालक दल के आठ सदस्यों को भी बचा लिया।

विज्ञापन


गुजरात के एक रक्षा प्रवक्ता द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मछुआरों के फंसे होने की सूचना मिलने का बाद तटरक्षक गोताखोर अपनी बचाव नौका के साथ वहां पहुंचे और मछुआरों को तट पर सुरक्षित वापस ले आए। राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार वेरावल बंदरगाह के निकट फंसी तीन नौकाएं मंगलवार तड़के समुद्र में उतरी थीं। उसी दिन ताउते चक्रवात ने गिर-सोमनाथ जिले में वेरावल के निकट उना तालुका में दस्तक दी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उप संभागीय मजिस्ट्रेट एस एन जनकत ने कहा कि तेज हवा के चलते रस्सियां टूटने बाद ये तीनों नौकाएं समुद्र में फंस गईं थी। एक नौका में आठों मछुआरे सवार थे जबकि शेष दोनों नौकाएं खाली थीं। उन्होंने कहा कि भारी नुकसान के कारण मंगलवार सुबह एक नौका समुद्र में डूब गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed