फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyclone Nisarga Live Updates: महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना, पुणे में दो लोगों की मौत

Thu, 04 Jun 2020 02:47 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 04 Jun 2020 02:47 AM IST
खास बातें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 120 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बुधवार की दोपहर महाराष्ट्र के तट पर पहुंचा भीषण चक्रवात निसर्ग अब कमजोर पड़ने लगा है और इसकी तीव्रता घट जाएगी।
तूफान निसर्ग दोपहर करीब एक बजे महाराष्ट्र तट से टकराया और अगले तीन घंटे तक लैंडफॉल प्रक्रिया चली। इसी के साथ रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अलीबाग सहित कई इलाकों में तेज बारिश और हवाओं का दौर शुरू हो गया। मुंबई-पुणे में तूफान के कारण कई पेड़ गिर गए वहीं अलीबाग में भी तूफान ने कहर मचाया। राज्य में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात हैं और करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। इसके अलावा कोस्ट गार्ड की टीमों को भी प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। हालांकि गुजरात में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। यहां 67 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। 
यहां पढ़े तूफान से जुड़े सभी अपडेट्स-

विज्ञापन
Cyclone Nisarga Tracker, Weather Forecast Today Live Updates News in Hindi Nisarga Cyclone hit Mumbai after 129 years
Nisarga cyclone

लाइव अपडेट

02:46 AM, 04-Jun-2020
निसर्ग तूफान: पुणे में दो लोगों की मौत

निसर्ग चक्रवाती तूफान में पुणे जिले में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुणे डिप्टी जिला कलेक्टर जयश्री कटारे ने बताया कि निसर्ग तूफान से 
3 जून को पुणे जिले में दो मौतें हुईं, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। मुलशी तहसील में बिजली के झटके के कारण दो जानवरों की भी मौत हो गई।
09:32 PM, 04-Jun-2020

रत्नागिरी और श्रीवर्धन में बिजली आपूर्ति की बहाली का काम शुरू

रत्नागिरी और श्रीवर्धन में बिजली आपूर्ति की बहाली का काम शुरू हो गया है। मुरुड, मडगांव, गोरेगांव, अलीबाग, म्हसाला, गुहागर, दापोली तालुकाओं में जहां ईएचवी स्टेशनों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। वहां जैसे ही हवा और बारिश धीमी होगी, बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी: महाराष्ट्र सरकार
विज्ञापन
09:16 PM, 04-Jun-2020

छह उड़ानों को डायवर्ट और एक को रद्द कर दिया गया

महाराष्ट्रः पुणे एयरपोर्ट में आज मौसम की स्थिति के कारण छह उड़ानों को डायवर्ट और एक को रद्द कर दिया गया: एयरपोर्ट निदेशक 
08:12 PM, 04-Jun-2020

दीवार गिरने की घटना में 65 वर्षीय महिला की मौत, परिवार के पांच सदस्य घायल

महाराष्ट्र के पुणे की खेड़ तहसील में आज शाम करीब पांच बजे दीवार गिरने की घटना में एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के पांच सदस्य घायल हुए: पुणे जिला परिषद के सीईओ आयुष प्रसाद
08:04 PM, 04-Jun-2020

चक्रवात अब उत्तर-पूर्व महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है- मौसम विभाग

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात अब उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में नासिक, धुले और नंदुरबार में इस तूफान के प्रभाव की आशंका है। अधिकारी ने कहा, 'पुणे जिले का उत्तर-पश्चिम हिस्सा भी तूफान की वजह से प्रभावित होगा। पुणे में बारिश देखने को मिलेगी, जबकि घाट क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।'

उन्होंने कहा कि घाट क्षेत्रों में जलभराव, भूस्खलन और पेड़ गिरने की भी संभावना है। तूफान का असर पुणे में रात 8.30 बजे तक रहने की संभावना है और रात 11.30 बजे तक यह थम जाएगा।' पुणे जिले के कई हिस्सों से पेड़ गिरने, बिजली के खंभे उखड़ने और टिन शेड उड़ने की घटनाएं सामने आईं।
07:42 PM, 04-Jun-2020
चक्रवाती तूफान निसर्ग के मद्देनजर विभाग ने आज शाम तक पेड़ उखड़ने से संबंधित 60 कॉल और जलभराव से संबंधित नौ कॉल्स का जवाब दिया: फायर ब्रिगेड विभाग, पुणे नगर निगम 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:38 PM, 03-Jun-2020

रायगढ़ के अलीबाग में एक की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ के अलीबाग इलाके में आज बिजली का खंभा गिरने से एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई: जिला कलेक्टर निधि चौधरी   
07:05 PM, 03-Jun-2020

निसर्ग अगले तीन घंटे में और कमजोर पड़ जाएगा

आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि चक्रवाती तूफान निसर्ग अगले तीन घंटे में और कमजोर पड़ जाएगा। अगले छह घंटे में यह कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। फिलहाल यह पुणे के ऊपर है। 

 
06:36 PM, 03-Jun-2020

गुजरात में कोई अप्रिय घटना नहीं

गुजरात के राहत आयुक्त हर्षद पटेल ने कहा, अरब सागर के पास स्थित वलसाड और नवसारी जिलों में हवा की गति सामान्य रही। अभी तक किसी अप्रिय घटना या किसी मनुष्य को चोट लगने की सूचना नहीं है। वलसाड और नवसारी में सुबह से क्रमश: दो मिलीमीटर और सात मिलीमीटर वर्षा हुई है। स्थिति नियंत्रण में है। एहतियाती कदम के तौर पर अभी तक आठ जिलों में तट के पास रहने वाले 63,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा कि इनमें से 33,680 लोगों को वलसाड जिले से निकाला गया है, वहीं 14,400 लोगों को नवसारी में, सूरत में 8,727 लोगों को, भावनगर में 3,066 लोगों को, अमरेली में 2,086 लोगों को, भरूच में 12,020 लोगों को, आणंद में 761 लोगों को और गिर-सोमनाथ में 228 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 18 टीमों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की छह टीमों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।
06:53 AM, 03-Jun-2020
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात निसर्ग 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तरी महाराष्ट्र तट की ओर आ रहा है। यह अलीबाग से लगभग 200 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और मुंबई से 250 किमी दक्षिण-पश्चिम में है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed