फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Mocha Live Tracking News: Mocha Cyclone Speed Landfall Date, Satellite View, Route Map

Cyclone Mocha Live : तबाही मचा सकता है चक्रवात मोका, इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश संभावना

Thu, 11 May 2023 09:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 May 2023 09:51 AM IST
सार

Cyclone Mocha Live Tracking, Wind Speed, IMD Alert:  मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज चक्रवात मोका तबाही मचा सकता है और 12 मई की सुबह तक ये बहुत गंभीर चक्रवात बन जाएगा। इसके बाद इसके उत्तर-पूर्व दिशा में फिर से मुड़ने की संभावना है। इसका असर कई राज्यों के मौसम पर पड़ेगा।

विज्ञापन
Cyclone Mocha Live Tracking News: Mocha Cyclone Speed Landfall Date, Satellite View, Route Map
चक्रवात (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में उफान मार रहा नया उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘मोका’ इस समय देश में सुर्खियों में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा गहरा दबाव आज यानी 11 मई एक चक्रवाती तूफान 'मोका' में बदल गया। इसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इससे बंगाल की खाड़ी के नजदीकी तटीय राज्यों में तेज हवाएं और बारिश होगी जबकि मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा। 

विज्ञापन


फिलहाल चक्रवाती तूफान 'मोका' बांग्लादेश में कॉक्स बाजार से 1210 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और पोर्ट ब्लेयर से लगभग 510 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में केंद्रित है। आज आधी रात तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।
विज्ञापन


आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 मई को चक्रवाती तूफान 'मोका' तबाही मचा सकता है और 12 मई की सुबह तक बहुत गंभीर चक्रवात बन जाएगा। इसके बाद इसके उत्तर-पूर्व दिशा में फिर से मुड़ने की संभावना है और 14 मई की दोपहर तक दक्षिण पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार तट के बीच लैंडफॉल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इन इलाकों में तेज हवाएं और बारिश संभव
मोका के असर से आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। अंडमान सागर और बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी में समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी। लहर की ऊंचाई बहुत अधिक होगी, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा कर्नाटक, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। असम, तमिलनाडु के सिक्किम भागों और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। वहीं, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन का तापमान और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed