{"_id":"6395878cfe22d857c6156067","slug":"cyclone-mandous-weaken-heavy-rains-in-tamil-nadu-andhra-pradesh-imd-weather-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyclone Mandous Update: तमिलनाडु-आंध्र में कहर बरपाने के बाद कमजोर पड़ा मैंडूस, पांच की मौत, हजारों प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cyclone Mandous Update: तमिलनाडु-आंध्र में कहर बरपाने के बाद कमजोर पड़ा मैंडूस, पांच की मौत, हजारों प्रभावित
Sun, 11 Dec 2022 02:30 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 11 Dec 2022 02:30 PM IST
सार
Cyclone Mandous Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को एक बयान में कहा कि चक्रवात मैंडूस उत्तर तमिलनाडु और उसके असापास पड़ोस में निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर हो गया है। आईएमडी ने कहा कि मैंडूस पिछले छह घंटों के दौरान लगभग पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया।
विज्ञापन
Cyclone Mandous
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' ने तमिलनाडु के तट पर टकराने के बाद कहर बरपाया। इसके प्रभाव के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई। वहीं, तेज रफ्तार हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तूफान के कारण हुई घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है और हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
हालांकि, अब मैंडूस ने कमजोर पड़ना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को एक बयान में कहा कि चक्रवात मैंडूस उत्तर तमिलनाडु और उसके असापास पड़ोस में निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर हो गया है। आईएमडी ने कहा कि मैंडूस पिछले छह घंटों के दौरान लगभग पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया। अब इसके लगभग पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे और कमजोर होने की संभावना है।
विज्ञापन
तिरुपति में सबसे अधिक 258 मिमी बारिश दर्ज
चक्रवात के असर के कारण शनिवार को, आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में केवीबी पुरम मंडल में सबसे अधिक 258 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के साथ-साथ तमिलनाडु के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं। खराब मौसम के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर 10 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
5000 हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद
चक्रवात मैंडूस के चलते हुई भारी बारिश के कारण आंध्र प्रदेश में हजारों लोगों प्रभावित हुए हैं। बारिश के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 4,647.4 हेक्टेयर कृषि और 532.68 हेक्टेयर बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचा है और 170 घर क्षतिग्रस्त हो गए। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चार जिलों में एसडीआरएफ के 140 और एनडीआरएफ के 95 जवानों को तैनात किया गया है।