फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Kyarr weather forecast LIVE Updates Kyarr may turn into extremely severe cyclone says IMD

महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान क्यार का खतरा बढ़ा, भारी बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी

Sat, 26 Oct 2019 12:45 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 26 Oct 2019 12:45 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र में क्यार चक्रवाती तूफान  के चलते भारी बारिश का अंदेशा 
  • सिंधुदुर्ग के लिए रेड अलर्ट 

विज्ञापन
Cyclone Kyarr weather forecast LIVE Updates Kyarr may turn into extremely severe cyclone says IMD
चक्रवाती तूफान (सांकेतिक)

विस्तार

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान क्यार का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने इसके कारण अगले 12 घंटों में तटीय जिलों रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में बहुत अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की है। उन्होेंने बताया कि अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र ने शुक्रवार सुबह क्यार की क्षमता में इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन


इसके अगले 12 घंटों में और सशक्त तथा अगले 24 घंटों में अत्यधिक शक्तिशाली चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। इसके बाद क्यार के ओमान तट की ओर चले जाने की आशंका है। मौसम विभाग ने सिंधुदुर्ग जिले के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


क्यार चक्रवात के चलते हवाओं की रफ्तार शनिवार को बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस तूफान का महाराष्ट्र के रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, रायगढ़ सहित गोवा और उत्तर कर्नाटक के तटीय इलाकों पर असर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा में तीन दिन से भारी बारिश 

गोवा में तीसरे दिन लगातार भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा है कि इस मौसम से फिलहाल राहत पाने की संभावना नहीं है। पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे अपने आवासो में रहें और मछुआरों से कहा गया है कि वे समुद्र में न जाएं।

ओडिशा में बारिश से तीन मरे

उधर बंगाल की खाड़ी में निमभन दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में बारिश का लगातार तीसरे दिन भी असर रहा। राज्य में बारिश जनित हादसों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। राजधानी भुवनेश्वर में बीते दो दिनों में 253 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक बारिश से राहत से कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed