फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Fengal: A plane skidded while landing on the runway, accident was averted due to the pilot's alertness

Fengal: चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, पायलट की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा; देखें वीडियो

Sun, 01 Dec 2024 04:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 01 Dec 2024 04:47 PM IST
सार

Fengal: चक्रवाती तूफान फेंगल का कहर झेल रहे तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से डराने वाली एक खबर सामने आयी है। जहां चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक विमान अचानक फिसलने लगा। हालांकि कुछ ही सेकेंड में पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को हवा में वापस उड़ा दिया। जिससे वो विमान एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया।

विज्ञापन
Cyclone Fengal: A plane skidded while landing on the runway, accident was averted due to the pilot's alertness
चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान फिसला विमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच चेन्नई एयरपोर्ट पर एक विमान की लैंडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल लैंडिंग के दौरान जैसे ही विमान ने रनवे को छुआ, वैसे ही फिसलने लगा। इस मौके पर पायलट ने मात्र 2-3 सेकेंड में फ्लाइट को हवा में उड़ा लिया। जिससे विमान एयरपोर्ट पर क्रैश होने से बच गया।
विज्ञापन


तमिलनाडु में 20 से ज्यादा उड़ानें रद्द
विमान के लैंडिंग और फिसलने का वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण मौसम खराब होने से 20 से ज्यादा घरेलू विमान की उड़ानें रद्द कर दी गई थी और 25 से ज्यादा विमानों में देरी हुई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amar Ujala (@amarujala)


पायलट ने किया गो-अराउंड का शानदार प्रदर्शन
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विमान रनवे को छूने के बाद थोड़ा असंतुलित सा होता है, लेकिन इसके तुरंत बाद पायलट ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए वापस विमान को हवा में उड़ा दिया। एयरलाइंस की भाषा में इसे गो-अराउंड कहा जाता है। यह स्थिति तब अपनाई जाती है जब लैंडिंग सुरक्षित रूप से पूरी नहीं की जा सकती।

चेन्नई में दिखा फेंगल का असर
तमिलनाडु की राजधानी में चक्रवाती तूफान फेंगल का बड़ा असर देखने को मिला है। बता दें कि पुडुचेरी में फेंगल के लैंडफॉल के बाद क्षेत्रीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा के कारण मौसम विकराल स्थिति में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की जानकारी के मुताबिक, करीब 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुडुचेरी की तटों से टकराने के बाद फेंगल की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर पड़ गई है। तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में तीन दिसंबर तक भारी से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed