चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' का खतरा बरकरार, पीएम मोदी ने तमिलनाडु के सीएम से की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में जहां इस साल लोग कोरोना महामारी से त्रस्त हैं वहीं चक्रवाती तूफानों का सिलसिला भी लगातार जारी है। कुछ दिन पहले चक्रवाती तूफान निवार ने दक्षिणी राज्यों में कहर बरपाया था। और अभी इसके गुजरे हुए एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि मौसम विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' की चेतावनी जारी कर दी है।
चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि चक्रवात तूफान 'बुरेवी' के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए तीन दिसंबर की सुबह मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन इलाके में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह संभवत: पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु के तट से गुजरेगा।
मौसम विभाग (IMD) ने इस चक्रवाती तुफान के मद्देनजर तीन दिसंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और अलाप्पुझा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
इस चक्रवाती तूफान के खतरा को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी से फोन पर बात कर राज्य में वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। पीएम ने केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद देने का भी भरोसा दिया।
Had a telephone conversation with Tamil Nadu CM Thiru @EPSTamilNadu Ji. We discussed the conditions prevailing in parts of the state due to Cyclone Burevi. Centre will provide all possible support to TN. I pray for the well-being and safety of those living in the areas affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 2, 2020
मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी देते हुए कहा है कि तीन दिसंबर तक दक्षिण-पश्चिम और श्रीलंका के पूर्वी तट के पास न जाएं। इसके अलावा मौसम विभाग ने दो से चार दिसंबर तक कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु, केरल और श्रीलंका के पश्चिमी तट पर भी खतरे की चेतावनी दी है।
Cyclonic Storm ‘Burevi’ over southwest Bay of Bengal very likely to intensify further during next 12 hours. Total suspension of fishing operation during 1st Dec to 4th Dec is advised. Fishermen out at Sea are advised to return to the coast: India Meteorological Department (IMD)
— ANI (@ANI) December 1, 2020
इन राज्यों में भी चक्रवाती तूफान आने की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि कहा कि केरल, पुडुचेरी और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी चक्रवात पनप रहा है। इसके चलते इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने इस चक्रवाती तूफान का नाम बुरेवी बताया है।
इससे पहले भी देश में तीऩ चक्रवाती तूफान
बता दें कि इस साल आने वाली यह तीसरा चक्रवाती तूफान था, इससे पहले मई में सुपर साइक्लोनिक अम्फान और जून में चक्रवाती तूफान निसर्ग भारत में तबाही मचा चुका है। उसके बाद निवार ने भी तबाही मचाई। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिसंबर को तमिलनाडु और केरल तट पर 65 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवाएं चलेंगी।