फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Biparjoy News: Dwarkadhish Temple Reopens for Devotees After Cyclonic Storm

Cyclone Biparjoy: ‘बिपरजॉय' की वजह से श्रद्धालुओं के लिए बंद किया था द्वारकाधीश मंदिर, अब फिर से खुले द्वार

Sat, 17 Jun 2023 12:06 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 17 Jun 2023 12:06 PM IST
सार

Dwarkadhish Temple Open Today: द्वारकाधीश मंदिर के द्वार खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी देखी गई। भक्तों ने उत्सव मनाया। मंदिर के बाहर लोग नाचते-गाते दिखे। बता दें, 'बिपरजॉय' के गुजरात से गुरुवार को टकराने के मद्देनजर मंदिर को बंद किया था।

विज्ञापन
Cyclone Biparjoy News: Dwarkadhish Temple Reopens for Devotees After Cyclonic Storm
द्वारकाधीश मंदिर खुला। - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप ले चुका था। खतरे को देखते हुए गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया था। अब बिपरजॉय राजस्थान की ओर बढ़ गया है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने मंदिर को फिर से खोल दिया है। वहीं, भारी वर्षा के कारण सरस्वती नदी उफान पर है। बनासकांठा में शक्ति पीठ अंबाजी के पास कोटेश्वर महादेव मंदिर के आसपास के क्षेत्र में बाढ़ आ गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


द्वारकाधीश मंदिर के द्वार खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी देखी गई। भक्तों ने उत्सव मनाया। मंदिर के बाहर लोग नाचते-गाते दिखे। गौरतलब है, 'बिपरजॉय' के गुजरात के कच्छ में जखौ बंदरगाह के पास संभावित रूप से गुरुवार को टकराने के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने देवभूमि द्वारका जिले में स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा था कि चक्रवात के गुरुवार शाम को बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान के रूप में आने की उम्मीद है, जिसमें हवा की अधिकतम गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। द्वारका के उपमंडल मजिस्ट्रेट और द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट के प्रशासक पार्थ तलसानिया ने कहा था कि चक्रवात की चेतावनी के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा के लिए गुरुवार को मंदिर भक्तों के लिए बंद रहेगा। हालांकि, दैनिक अनुष्ठान पुजारियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। 

अब मंदिर के द्वार सबके लिए खुल गए हैं। ऐसे में, श्रद्धालुओं में उत्साह देखना तो बनता ही है। 

वहीं, दूसरी ओर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें कोटेश्वर महादेव मंदिर के आसपास पानी भरा हुआ देखा गया। बताया जा रहा है कि गुजरात में भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से सरस्वती नदी उफान पर है साथ ही बनासकांठा में शक्ति पीठ अंबाजी के पास कोटेश्वर महादेव मंदिर के आसपास के क्षेत्र में बाढ़ आ गई है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed